WTC Points Table after Sri Lanka vs New Zealand 1st Test: श्रीलंका ने गाले इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए पहले टेस्ट में न्यूजीलैंड को 63 रन से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने दो मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। श्रीलंका के लिए इस मैच में जीत के हीरो रहे प्रभात जयसूर्या जिन्होंने मुकाबले में कुल 9 विकेट हासिल किए। उन्हें उनके इस शानदार प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया।

Advertisement

कीवी टीम के खिलाफ इस जीत के साथ ही लंकाई टीम ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) अंक तालिका में तीसरा स्थान प्राप्त कर लिया है, जबकि कीवी टीम अब चौथे स्थान पर खिसक गई है। गॉल में दोनों टीमों के बीच एक अच्छा मुकाबला देखने को मिला, लेकिन अंत में श्रीलंका के स्पिनर बेहतर साबित हुए और मेजबान टीम ने 275 रन आसानी से बचा लिए। कीवी टीम के लिए रचिन रवींद्र ने 92 रन बनाकर अकेले संघर्ष किया, लेकिन वो अपनी टीम को जीत नहीं दिला पाए।

Advertisement

जहां तक ​​WTC अंक तालिका का सवाल है, श्रीलंका ने इस चक्र में अपनी चौथी जीत दर्ज की और अपने PCT को 50 पर पहुंचा दिया। दूसरी ओर, न्यूजीलैंड को WTC 2023-25 ​​के सात मैचों में अपनी चौथी हार का सामना करना पड़ा और इस हार के साथ उनका PCT 42.86 पर आ गया है। रविवार (22 सितंबर) को भारत ने चेन्नई में बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट में 280 रन की जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारत ने अपना पहला स्थान मजबूत कर लिया है क्योंकि अब उनका पीसीटी 71.67 है और इस चक्र में अभी भी नौ टेस्ट मैच बाकी हैं।

पाकिस्तान पर शानदार जीत दर्ज करने वाली बांग्लादेशी टीम अब इस हार के साथ छठे स्थान पर खिसक गई है और उनका पीसीटी 39.29 है। श्रीलंका और न्यूजीलैंड के बीच अब दूसरा टेस्ट 26 सितंबर से शुरू होगा जबकि भारत और बांग्लादेश के बीच अगला मुकाबला 27 सितंबर से कानपुर में होगा। ऐसे में बांग्लादेश और न्यूज़ीलैंड आखिरी मुकाबलों में सीरीज हार से बचने के लिए खेलते हुए नजर आएंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार