राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने सोमवार (22 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में शानदार शतक जड़ा। 22 साल के जायसवाल ने 60 गेंदों में नाबाद 104 रन की तूफानी पारी खेली, जिसमें उन्होंने 9 चौके और 7 छक्के जड़े।

 
Advertisement

जायसवाल आईपीएल के इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 22 साल की उम्र में दो शतक जड़े हैं। उन्होंने अपना पहला आईपीएल शतक भी मुंबई के खिलाफ ही जड़ा था। 

Advertisement

टी-20 में यह जायसवाल का तीसरा शतक है। इसके साथ ही वह 22 साल की उम्र में सबसे ज्यादा शतक के मामले में संयुक्त रूप से पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। उनके अलावा देवदत्त पडिक्कल, उनमुक्त चंद और अहमद शहजाद ने 3-3 शतक लगाए हैं। 

आईपीएल में एक टीम के खिलाफ दो या उससे ज्यादा शतक जड़ने वाले छठे खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले केएल राहुल, विराट कोहली, डेविड वॉर्नर, क्रिस गेल और जोस बटलर ने यह कारनामा किया है। 

आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे कम उम्र में शतक जड़ने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में जायसवाल दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। उन्होंने 22 साल 116 दिन की उम्र में यह कारनामा किया है। देवदत्त पडिक्कल पहले नंबर पर हैं। 

गौरतलब है कि जायसवाल के शतक के दम पर राजस्थान ने मुंबई को 9 विकेट से हरा दिया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए मुंबई ने तिलक वर्मा (65) और नेहल वढेरा (49) की पारियों के दम पर 9 विकेट गवाकर 179 रन बनाए। 

Advertisement

Also Read: Live Score

इसके जवाब में राजस्थान ने सिर्फ 1 विकेट के नुकसान पर 1.2 ओवर बाकी रहते हुए जीत हासिल कर ली। जायसवाल के अलावा जोस बटलर ने 35 रन और कप्तान संजू सैमसन ने नाबाद 38 रन बनाए।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार