भारत के युवा ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal ) ने इंग्लैंड के खिलाफ धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन पहली पारी में धमाकेदार अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया। जायसवाल ने 58 गेंदों में 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 57 रन की पारी खेली और शोएब बशीर की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के चक्कर में विकेटकीपर बेन फोक्स के हाथों स्टंप आउट हो गए। जायसवाल ने लगातार पांचवें टेस्ट मैच में पचास प्लस स्कोर बनाया औऱ इसके साथ ही उन्होंने कई खास रिकॉर्ड बना दिए। 

 
Advertisement

तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

Advertisement

बतौर भारतीय बल्लेबाज एक टीम के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड जायसवाल ने अपने नाम कर लिया है। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 25 छक्के जड़े थे। वहीं जायसवाल इंग्लैंड के खिलाफ 5 मैच में 26 छक्के जड़ चुके हैं। 

सबसे तेज 1000 रन

जायसवाल मैच के हिसाब से भारत के लिए सबसे तेज 1000 टेस्ट रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जायसवाल ने सिर्फ 9 मैच मे मुकाम हासिल किया है। उनसे सिर्फ तेज महान डॉन ब्रैडमैन (7 मैच) ही इस आंकड़े तक पहुंचे थे।

एक टेस्ट सीरीज में 700 रन

Advertisement

जायसवाल दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने एक टेस्ट सीरीज में 700 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं। उनसे पहले सुनील गावस्कर ने 1971 में वेस्टइंडीज के खिलाफ 774 रन, औऱ 1978 में वेस्टइंडीज के खिलाफ ही 732 रन बनाए थे। 

75 साल बाद हुआ ऐसा

Also Read: Live Score

Advertisement

जायसवाल भारत के दूसरे खिलाड़ी बने हैं, जिन्होंने एक टेस्ट सीरीज के सभी पांच मैच में 50 या उससे ज्यादा रन की पारी खेली है। इससे पहले वेस्टइंडीज के खिलाफ 1948-49 में खेली गई टेस्ट सीरीज के पांच मैच में रूसी मोदी ने 50 या उससे ज्यादा रन बनाए थे।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार