Yashasvi Jaiswal 100 Sixes For RR: आईपीएल 2026 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ धमाकेदार पारी खेलते हुए यशस्वी जायसवाल ने बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए 100 छक्के पूरे कर इतिहास रच दिया। इसके साथ ही वह इस फ्रेंचाइज़ी के लिए ऐसा करने वाले चौथे बल्लेबाज बन गए हैं।

Advertisement

आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच गुवाहाटी के बरसापारा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में यशस्वी जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए एक खास उपलब्धि हासिल कर ली। बारिश से प्रभावित इस मुकाबले में जायसवाल ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए नाबाद 77 रन की पारी खेली, जिसमें 10 चौके और 4 छक्के शामिल रहे।

Advertisement

अपनी इस पारी के दौरान ही जायसवाल ने IPL में राजस्थान रॉयल्स के लिए 100 छक्के पूरे कर लिए। इसी के साथ वह इस टीम के लिए 100 छक्के लगाने वाले चौथे खिलाड़ी बन गए हैं। उन्होंने यह कारनामा सिर्फ 70 मैचों में पूरा किया, जो उनकी आक्रामक बल्लेबाजी का साफ सबूत है।

उनसे पहले संजू सैमसन, जोस बटलर और शेन वॉटसन ही राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए ये खास उपलब्धि हासिल कर पाए थे। अब जायसवाल भी 100 छक्कों के साथ इस खास क्लब में शामिल हो गए हैं और तेजी से आगे बढ़ रहे हैं। अगर राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों की बात करें तो इस लिस्ट में सैमसन टॉप पर हैं, जबकि जायसवाल चौथे स्थान पर पहुंच चुके हैं। 

राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले बल्लेबाज

  1. संजू सैमसन 149 मैच | 192 छक्के
  2. जोस बटलर  83 मैच | 143 छक्के
  3. शेन वॉटसन 78 मैच | 109 छक्के
  4. यशस्वी जायसवाल 70 मैच | 100 छक्के
  5. रियान पराग 87 मैच | 91 छक्के
Also Read: LIVE Cricket Score

मैच की बात करें तो बारिश के चलते यह मुकाबला 11-11 ओवर का खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 150 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। टीम को जायसवाल और वैभव सूर्यवंशी ने तेज शुरुआत दिलाई और दोनों ने पहले विकेट के लिए सिर्फ 5 ओवर में 80 रन जोड़ दिए। वैभव ने 14 गेंदों में 39 रन बनाए, जबकि जायसवाल अंत तक टिके रहे और टीम को बड़े स्कोर तक पहुंचाया।

Advertisement

लेखक के बारे में

Ankit Rana
Media Graduate | Cricket & Film Enthusiast | Sharing insights, stories, and analysis on the latest in cricket and cinema. Join me for in-depth content and engaging discussions! Read More
ताजा क्रिकेट समाचार