ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में भारतीय कप्तान जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया और जब जसप्रीत बुमराह ने टॉस जीतकर ये फैसला लिया तो उन्होंने कहा कि उनकी टीम पहले बल्लेबाजी करने के लिए पूरी तरह से तैयार है लेकिन जब यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल की जोड़ी ओपनिंग करने आई तो वो तैयारी नदारद दिखी।

Advertisement

मेहमान टीम की शुरुआत बेहद खराब रही और यशस्वी जायसवाल अपने पहले ऑस्ट्रेलियाई दौरे की पहली पारी में शून्य पर पवेलियन लौट गए। जायसवाल ने मिचेल स्टार्क को अटैक करने की कोशिश की लेकिन वो बुरी तरह से नाकाम रहे और गली में कैच आउट हो गए। ये तीसरे ओवर की पहली गेंद थी जिस पर जायसवाल ने कवर्स पर शॉट मारने की कोशिश की, लेकिन गेंद उनके बल्ले का बाहरी किनारा लेकर डेब्यू करने वाले नाथन मैकस्वीनी के पास गई, जिन्होंने गली में शानदार लो कैच लपककर जायसवाल की पारी का अंत किया।

Advertisement

गौरतलब है कि जायसवाल 2024 में भारत के सर्वश्रेष्ठ टेस्ट बल्लेबाज रहे हैं, क्योंकि उन्होंने 12 मैचों में 1119 रन बनाए हैं। कुल मिलाकर, वो इस साल जो रूट के बाद दूसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। हालांकि, जायसवाल बाएं हाथ के तेज गेंदबाजों के खिलाफ संघर्ष करते रहे हैं और उन्होंने अपनी पिछली पांच पारियों में उनके खिलाफ सिर्फ 29 रन बनाए हैं।

अब कुछ ऐसा ही मिचेल स्टार्क के खिलाफ भी देखने को मिला। हाल ही में न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सीरीज में एकमात्र पचास से ज्यादा रन बनाने के कारण जायसवाल का आत्मविश्वास भी कुछ कम हुआ है। अगर इस मैच की बात करें तो ताजा समाचार लिखे जाने तक भारतीय टीम  संघर्ष कर रही है और 14 ओवर में 2 विकेट के नुकसान पर 20 रन बना लिए हैं। केएल राहुल और विराट कोहली की जोड़ी फिलहाल क्रीज़ पर मौजूद है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार