Yashasvi Jaiswal Catch: भारत और बांग्लादेश (IND vs BAN 1st Test) के बीच चेन्नई टेस्ट के तीसरे दिन यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने एक बेहद ही बवाल कैच पकड़ा। वो टीम इंडिया के लिए गली में फील्डिंग कर रहे थे और इसी बीच बांग्लादेश के सलामी बल्लेबाज़ जाकिर हसन के बैट से टकराकर बॉल गोली की रफ्तार से निकली। ये बॉल काफी तेजी से यशस्वी के पास से गुजरने वाला था, लेकिन यहां उन्होंने ऐसा होने नहीं दिया और अपनी बाईं और कूद लगाकर गेंद को लपक लिया।

Advertisement

ये घटना बांग्लादेश की इनिंग के 17वें ओवर में घटी। मेहमान टीम के सलामी बल्लेबाज़ जाकिर हसन और शादमान इस्लाम मैदान पर अपने पैर जमा चुके थे। उनके बीच पहले विकेट के लिए 62 रनों की साजेदारी हो गई थी, ऐसे में बुमराह ने जाकिर को फंसाने के लिए एक बाहर निकलती बॉल डिलीवर की।

Advertisement

यहां बांग्लादेशी खिलाड़ी फंस गया और वो बुमराह की बॉल को कंट्रोल नहीं कर पाया जिसके बाद वो सीधा बैट का ऐज लेकर गली की तरफ चली गई। यहां बॉल में काफी रफ्तार थी, लेकिन गली में तैनात यशस्वी भी पूरी तरह होशियार थे। उन्हें मालूम था कि मौका बनेगा तो वो गिराना नहीं चाहिए, ऐसे में जैसे ही उन्होंने गेंद को खूद की तरफ आती देखी तुरंत अपनी बाईं और डाइव लगाई। यहां जायसवाल ने अपने एक हाथ से चंद सेकेंड में ये कैच पूरा किया जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। फैंस को ये काफी पसंद आ रहा है।

आपको बता दें कि इससे पहले यशस्वी ने टीम इंडिया को पहली इनिंग में शानदार शुरुआत दिलवाई थी। उन्होंने ओपनिंग करते हुए 118 बॉल पर 9 चौके लगाकर 56 रन बनाए थे। हालांकि दूसरी इनिंग में वो ऐसा नहीं कर सके और सिर्फ 10 रन बनाकर आउट हुए। बात करें अगर चेन्नई टेस्ट की तो टीम इंडिया ने अपनी दूसरी इनिंग 287 रन पर घोषित करके बांग्लादेश के सामने 515 रनों का लक्ष्य रखा है।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार