राजस्थान रॉयल्स के ओपनिंग बल्लेबाज य़शस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने गुरुवार (11 मई) को कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ आईपीएल 2023 के 56वें मैच में तूफानी अर्धशतक जड़कर इतिहास रच दिया।जायसवाल ने 47 गेंदों में नाबाद 98 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 13 चौके और 5 छक्के जड़े। उन्होंने अपनी पारी के 82 रन 18 गेंदों में सिर्फ चौकों-छक्कों की मदद से बनाए।

Advertisement

तूफानी पारी के दौरान जायसवाल ने 13 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया , जो आईपीएल के इतिहास का सबसे तेज अर्धशतक है।

Advertisement

इससे पहले सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड केएल राहुल औऱ पैट कमिंस के नाम था। राहुल ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ और कमिंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ 14-14 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। 

जायसवाल ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए नितीश राणा द्वारा पारी के पहले ओवर में 26 रन जड़ दिए हैं। आईपीएल में पहले ओवर में एक बल्लेबाज द्वारा बनाए गए सबसे ज्यादा रन है। 

गौरतलब है कि राजस्थान ने इस मुकाबले में कोलकाता को 9 विकेट से हरा दिया।  कोलकाता के 149 रन के जवाब में राजस्थान की टीम ने 13.1 ओवर में 1 विकेट के नुकसान पर 151 रन बनाकर जीत हासिल की।

Advertisement

12 मैच में छठी जीत के साथ राजस्थान के 12 पॉइंट हो गए हैं औऱ टीम पॉइंट्स टेबल में तीसरे नंबर पर पहुंच गई है। वहीं इतने ही मुकाबलों में कोलकाता की सातवीं हार है औऱ टीम 10 पॉइंट के साथ सातवें नंबर पर है।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार