आईपीएल 2021 के 47वें मैच को जीतने के लिए राजस्थान रॉयल्स की टीम को 190 रन की दरकार थी और सलामी बल्लेबाज़ों यशस्वी जायसवाल और एविन लुईस ने इस लक्ष्य को बौना साबित करते हुए पावरप्ले में ही 81 रन ठोक डाले।

Advertisement

इन दोनों सलामी बल्लेबाज़ों और मिडल ऑर्डर के शानदार प्रदर्शन की बदौलत राजस्थान ने चेन्नई सुपरकिंग्स को आसानी से 7 विकेट से हरा दिया। राजस्थान के लिए युवा यशस्वी जायसवाल पूरी पारी की हाइलाइट रहे जिन्होंने सीएसके के तेज़ और अनुभवी गेंदबाज़ जोश हेज़लवुड की जमकर धुनाई की।

Advertisement

19 साल के यशस्वी ने हेज़लवुड के लगातार दो ओवरों में चौकों-छक्कों की बारिश करते हुए कुल 38 रन बटोर लिए। इस दौरान उन्होंने एक ओवर में तो 3 छक्के और एक चौके समेत कुल 22 रन ठोक डाले। यशस्वी की बल्लेबाज़ी देखकर ना सिर्फ हेज़लवुड बल्कि महेंद्र सिंह धोनी भी हैरान दिखे।

केएम आसिफ की गेंद पर आउट होने से पहले यशस्वी ने 20 गेंदों पर ही अर्द्धशतक पूरा कर लिया। उन्होंने अपनी आतिशी पारी के दौरान 6 चौके और 3 छक्के भी जड़े। जायसवाल की इस पारी की बदौलत राजस्थान की टीम ना सिर्फ ये मुकाबला जीती बल्कि अभी तक उनकी प्लेऑफ खेलने की उम्मीदें भी ज़िंदा हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार