रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने आईपीएल 2021 के 43वें मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है लेकिन राजस्थान के सलामी बल्लेबाज़ों ने उनका ये फैसला बिल्कुल गलत साबित कर दिया।

Advertisement

यशस्वी जायसवाल और एविन लुईस की जोड़ी ने पावरप्ले में ही राजस्थान को 50 के पार पहुंचा दिया। इस दौरान जायसवाल के बल्ले से एक लंबा छक्का भी देखने को मिला जिसने विराट कोहली को मायूस कर दिया। जायसवाल ने ये छक्का मैक्सवेल की गेंद पर लगाया।

Advertisement

जायसवाल ने राजस्थान की पारी का तीसरा ओवर करने आए मैक्सवेल को बिल्कुल भी सम्मान नहीं दिया और दूसरी ही गेंद पर खड़े-खड़े छक्का जड़ दिया। 19 वर्षीय जायसवाल का ये 70 मीटर लंबा छ्क्का देखकर आरसीबी के कप्तान विराट कोहली का चेहरा भी उतर गया।

फिलहाल ताज़ा समाचार लिखे जाने तक राजस्थान की टीम ने 8 ओवरों के बाद बिना विकेट गंवाए 71 रन बना लिए हैं और एविन लुईस के साथ यशस्वी जायसवाल आरसीबी के गेंदबाज़ों की जमकर धुनाई कर रहे हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार