राजस्थान रॉयल्स (Rajasthan Royals) के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) ने सोमवार (22 अप्रैल) को मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के खिलाफ जयपुर के सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए आईपीएल 2024 के मुकाबले में शानदार शतक जड़ा। 22 साल के जायसवाल ने 60 गेंदों में नाबाद 104 रन की तूफानी पारी खेली और अपनी टीम को आसान सी जीत दिला दी।

Advertisement

अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 9 चौके और 7 छक्के भी जड़े। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने मुंबई के स्टार गेंदबाज़ जसप्रीत बुमराह को भी नहीं बख्शा और उनकी गेंद पर भी आसानी से छक्का लगा दिया। ये छक्का 15वें ओवर की पहली गेंद पर देखने को मिला जब बुमराह ने जायसवाल को फ्री हिट गेंद डाली। जायसवाल ने बुमराह की इस स्लोअर बॉल को पढ़ लिया और लेग साइड की तरफ छक्के के लिए भेज दिया।

Advertisement

जायसवाल के बल्ले से लगने के बाद गेंद 86 मीटर दूर जाकर गिरी और उनका ये छक्का देखकर मुंबई के कप्तान हार्दिक पांड्या और रोहित शर्मा भी हैरान रह गए। जायसवाल के इस छक्के का वीडियो इस समय काफी वायरल हो रहा है जिसे आप नीचे देख सकते हैं।

Also Read: Live Score

जायसवाल आईपीएल के इतिहास के पहले खिलाड़ी बन गए हैं, जिन्होंने 22 साल की उम्र में दो शतक जड़े हैं। उन्होंने अपना पहला आईपीएल शतक भी मुंबई के खिलाफ ही जड़ा था। जायसवाल की नाबाद 60 गेंदों में 104 रनों की पारी की बदौलत राजस्थान ने 180 रनों के लक्ष्य को नौ विकेट और आठ गेंद शेष रहते हासिल कर लिया। दूसरे छोर से संजू सैमसन 28 गेंदों में 38 रन बनाकर नाबाद रहे, जबकि जोस बटलर ने 25 गेंदों में 35 रन बनाए। इस बीच, राजस्थान ने जीत के साथ अंक तालिका में पहले स्थान पर अपनी जगह मजबूत कर ली है, जबकि हार्दिक पंड्या की एमआई तीन जीत और पांच हार के साथ सातवें स्थान पर है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार