भारतीय क्रिकेट टीम के ओपनर यशस्वी जायसवाल और ऑस्ट्रेलिया के स्टार तेज़ गेंदबाज़ मिचेल स्टार्क के बीच पूरी बॉर्डर गावस्कर सीरीज के दौरान मज़ेदार जंग देखने को मिली। पहले टेस्ट में जायसवाल ने स्टार्क की कुटाई करके बाज़ी मारी तो बाद के तीन टेस्ट मैचों में स्टार्क ने शानदार वापसी करते हुए कई बार जायसवाल को आउट किया लेकिन अब सीरीज की आखिरी पारी में एक बार फिर जायसवाल स्टार्क पर भारी नजर आए।

Advertisement

जायसवाल ने सिडनी में खेले जा रहे पांचवें और आखिरी टेस्ट की दूसरी पारी में पहली ही ओवर से अटैक शुरू कर दिया और स्टार्क को पहले ही ओवर में चार चौके दे मारे। उनकी आक्रामक बैटिंग देखकर ना सिर्फ स्टार्क हैरान थे बल्कि ऑस्ट्रेलियाई टीम और फैंस के भी होश उड़े हुए नजर आए। पहले ओवर की पहली गेंद डॉट हुई लेकिन इसके बाद जायसवाल ने लगातार तीन चौके लगाए।

Advertisement

इसके बाद फिर ओवर की आखिरी गेंद पर भी उन्होंने स्टार्क को चौका मारकर ओवर से 16 रन लूट लिए। जायसवाल इस पारी में स्टार्क पर हावी नजर आ रहे हैं लेकिन इससे भी ज्यादा भारतीय फैंस उम्मीद कर रहे होंगे कि वो इस दौरे की आखिरी पारी में एक बड़ी पारी खेलें और टीम इंडिया को दूसरी पारी में एक बड़े स्कोर तक पहुंचाएं।

वहीं, दूसरे दिन की सुबह भारतीय क्रिकेट टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पहली पारी में 181 रनों पर ऑलआउट कर दिया। भारत ने इसके साथ ही 4 रन की बढ़त हासिल की है। ऑस्ट्रेलिया के लिए डेब्यू मैच खेल रहे ब्यू वेबस्टर ने 105 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 57 रन की पारी खेली। इसके अलावा स्टीव स्मिथ ने 57 गेंदों में 33 रन और सैम कोनस्टास ने 38 गेंदों में 23 रन बनाए।  भारत के लिए पहली पारी में मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा ने 3-3 विकेट, जसप्रीत बुमराह औऱ नीतीश कुमार रेड्डी ने 2-2 विकेट लिए। 

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार