India vs Sri Lanka 3rd T20I: भारत के ओपनिंग बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) के पास मंगलवार (30 जुलाई) को श्रीलंका के खिलाफ पल्लेकेले इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में होने वाले तीसरे और आखिरी टी-20 इंटरनेशनल में खास रिकॉर्ड बनाने  का मौका होगा। भारतीय समय के अनुसार यह मैच रात 7 बजे से  शुरू होगा। 

Advertisement

यशस्वी अगर इच मैच में 32 रन बना लेते  हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में अपने 3000 रन पूरे कर लेंगे, सबसे तेज इस आंकड़े तक पहुंचने वाले भारतीय खिलाड़ियों की लिस्ट में शुभमन गिल को पछाड़कर तीसरे नंबर पर पहुंच जाएंगे। 

Advertisement

यशस्वी ने अभी तक खेले गए 103 टी-20 मैच की 99 पारियों में 31.91 की औसत  से 2968 रन बनाए हैं,जिसमें 3 शतक और 17 अर्धशतक शामिल हैं। बता दें कि गिल ने 103 पारियों में अपने 3000 टी-20 रन पूरे किए थे। 92 पारियों के साथ ऋतुराज गायकवाड़ इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं, वहीं दूसरे नंबर पर काबिज केएल राहुल ने इसके लिए 93 पारियां खेली थी। 

इस  सीरीज के पहले दो मुकाबलों में यशस्वी का प्रदर्शन शनादार रहा है। उन्होंने पहले मैच में 21 गेंदों में 40 रन और दूसरे मैच में 15 गेंद में 30 रन की तूफानी पारी खेली थी। 

इसके अलावा अगर वह 84 रन बना लेते हैं तो टी-20 इंटरनेशनल में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में ईशान किशन को पछाड़कर 13वें नंबर पर पहुंच जाएंगे। यशस्वी ने अभी तक 21 पारियों में 713 रन बनाए हैं, वहीं किशन के नाम 32 पारियों में 796 रन दर्ज हैं।

Also Read: पेरिस ओलंपिक 2024

Advertisement

गौरतलब है कि मौजूदा  सीरीज के पहले दो मुकाबले जीतकर भारतीय टीम ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बनाई हुई है। 
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार