Yashasvi Jaiswal And Niroshan Dickwella Video: भारत और श्रीलंका के बीच टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला (SL vs IND 1st Test) गॉल स्टेडियम में खेला जा रहा है जहां बुधवार, 19 अगस्त को मुकाबले के पांचवें और आखिरी दिन मैदान पर यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) का शानदार माइंड गेम देखने को मिले। उन्होंने विपक्षी बल्लेबाज़ निरोशन डिकवेला (Niroshan Dickwella) को अपनी बातों में ऐसा फंसाया कि लंकाई बल्लेबाज़ का ध्यान भंग हो गया और उन्हें अपना विकेट खोकर पवेलियन लौटना पड़ा।
दरअसल, ये घटना श्रीलंका की दूसरी पारी के 60वें ओवर में घटी। भारत के ये ओवर प्रसिद्ध कृष्णा करने आए थे जिनकी आखिरी गेंद से पहले स्क्वायर लेग पर तैनात यशस्वी जायसवाल ने निरोशन डिकवेला को छक्का मारने का चैलेंज दिया। इन दोनों के बीच लंबी बातचीत हुई जिसे आप नीचे देख सकते हो।
- जायसवाल ने कहा: चलो यार (निलोशन डिकवेला), पहली पारी में तुमने काफी शॉट्स लगाए थे। हमें कुछ देखने है।
- डिकवेला: हां?
- जायसवाल: हां, मैं देखना चाहता हूं। चलो, दिखाओ। उसे वहां (डीप स्क्वायर लेग की ओर इशारा करते हुए) मारो, चलो। क्यों नहीं?
- डिकवेला: कोई जरूरत नहीं है। मुझे IPL में ले जाओ, फिर मैं छक्का मारूंगा।
- जायसवाल: हम ले जाएंगे, हम जरूर ले जाएंगे। 100 प्रतिशत। चलो, एक छक्का मारो, मैं तुम्हें IPL में ले जाऊंगा।
- डिकवेला: धन्यवाद।
इतना ही था कि निरोशन डिकवेला अपना ध्यान खो बैठे और प्रसिद्ध कृष्णा की अगली गेंद पर विकेटकीपर ऋषभ पंत को कैच देकर आउट हुए। उन्होंने दूसरी पारी में 17 गेंद खेले और 10 रन बनाकर अपना विकेट खोया। आप इस घटना का पूरा वीडियो नीचे देख सकते हो।
मैच का हाल: भारतीय टीम ने गॉल टेस्ट जीतने के लिए श्रीलंका के सामने 372 रनों का लक्ष्य रखा है जिसका पीछा करते हुए मेजबान टीम खबर लिखे जाने तक 6 विकेट खोकर 176 रन ही बना पाई है। वो जीते से 196 रन दूर हैं, वहीं भारतीय टीम को गॉल टेस्ट अपने नाम करने के लिए 4 विकेट की जरूरत है।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत (प्लेइंग इलेवन): यशस्वी जयसवाल, केएल राहुल, शुभमन गिल (कप्तान), देवदत्त पडिक्कल, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रविंद्र जडेजा, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, मानव सुथार, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।
Also Read: LIVE Cricket Score
श्रीलंका (प्लेइंग इलेवन): लाहिरू उदारा, निशान मदुश्का, दिनेश चंडीमल, कामिंडु मेंडिस, धनंजय डी सिल्वा (कप्तान), सोनल दिनुशा, निरोशन डिकवेला (विकेटकीपर), केशरा नुवांथा, प्रभात जयसूर्या, लाहिरू कुमारा, असिथा फर्नांडो।