भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज खेली जा रही है जिसके शुरुआती दोनों ही मुकाबले कैरेबियाई टीम ने जीतकर अपने नाम कर लिये हैं। वेस्टइंडीज की टीम सीरीज में 2-0 की बढ़त बना चुकी है ऐसे में अब अगर मंगलवार (8 अगस्त) को प्रोविडेंस स्टेडियम, गुयाना में खेले जाने वाला तीसरा टी20 मुकाबला भी कैरेबियाई टीम मेहमान भारत को हरा देती है तो वह सीरीज अपने नाम कर लेगी। ऐसे में अब इंडियन टीम अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव जरूर करना चाहेगी। यही वजह है युवा बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल को प्लेइंग इलेवन में जगह मिल सकती है।

Advertisement

21 वर्षीय यशस्वी इंडियन टी20 स्क्वाड का हिस्सा हैं। हाल ही में उन्होंने अपना टेस्ट डेब्यू किया और एक शतकीय पारी भी खेली। रेड बॉल क्रिकेट में धमाकेदार शुरुआत करने के बाद अब यशस्वी फटाफट फॉर्मेट में भी अपनी चमक बिखेरना चाहेंगे। इंडियन टीम के लिए मंगलवार को गुयाना में होने वाला टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला करो या मरो का मैच होगा, ऐसे में कप्तान हार्दिक इनफॉर्म बैटर यशस्वी को ईशान किशन, शुभमन गिल या संजू सैमसन में से किसी एक को बाहर करके प्लेइंग इलेवन में जोड़ सकते हैं।

Advertisement

बता दें कि टी20 सीरीज में अब तक यह तीनों ही खिलाड़ी प्रभावित करने में नाकाम रहे हैं। रनों का अंबार लगाने वाले शुभमन गिल वेस्टइंडीज के दौरे पर सिर्फ और सिर्फ संघर्ष करते दिखे हैं। टी20 सीरीज में अब तक उन्होंने 2 मुकाबलों में सिर्फ 10 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ संजू सैमसन भी पूरी तरफ फीके साबित हुए और 2 मुकाबलों में कुल 19 रन ही अपने नाम कर सके। आक्रमक ईशान किशन का बल्ला भी शांत नजर आया और उन्होंने 2 मैचों में सिर्फ टीम के लिए 32 रन जोड़े।

गौरतलब है कि जहां एक तरफ ये खिलाड़ी रन बनाने में नाकाम रहे हैं। वहीं दूसरी तरफ हाल ही में यशस्वी ने रनों का अंबार लगाया है। आईपीएल 2023 में इस छोटी उम्र के बल्लेबाज ने राजस्थान रॉयल्स के लिए 14 इनिंग में 48.08 की औसत और 163.61 की स्ट्राइक रेट से कुल 625 रन ठोके थे। यशस्वी दुनिया की सबसे कठिन लीग यानी आईपीएल में शतक भी ठोक चुके हैं, ऐसे में कप्तान हार्दिक तीसरे टी20 मुकाबले में उन पर भरोसा कर सकते हैं।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार