भारतीय क्रिकेट टीम के युवा सलामी बल्लेबाज़ यशस्वी जायसवाल ने बहुत ही कम उम्र में खुद को तीनों फॉर्मेट में एक भरोसेमंद खिलाड़ी के रूप में साबित किया है लेकिन अभी भी वो व्हाइट बॉल फॉर्मैट में अपनी जगह पक्की नहीं कर पाए हैं। मात्र 23 साल की उम्र में इस बाएं हाथ के बल्लेबाज़ ने अपने धैर्य, आक्रामक खेल और निरंतर प्रदर्शन से सभी का ध्यान खींचा है। क्रिकेट के जानकार उन्हें भारत के भविष्य के बड़े सितारों में गिनते हैं।

Advertisement

जायसवाल पहले ही ये कह चुके हैं कि उनका सपना भारत के लिए वर्ल्ड कप जीतना है। लेकिन हाल ही में उन्होंने एक और बड़ा लक्ष्य सबके सामने रखा। जायसवाल वर्ल्ड कप जीतने के साथ-साथ भारतीय टीम की कप्तानी भी करना चाहते हैं। एक पॉडकास्ट में बातचीत के दौरान यशस्वी ने कहा कि वो खुद को भविष्य में कप्तानी की भूमिका में देखना चाहते हैं और इसके लिए वो अभी से मेहनत कर रहे हैं।

Advertisement

उन्होंने बताया, “इस समय मैं अपनी फिटनेस पर बहुत ध्यान दे रहा हूं। मुझे लगता है कि अगर मुझे आगे जाकर कप्तानी करनी है, तो पहले खुद को मानसिक और शारीरिक रूप से तैयार करना होगा। मैं हर दिन खुद को एक बेहतर खिलाड़ी और लीडर बनाने की कोशिश करता हूं।”

हालांकि, अभी राष्ट्रीय टीम में उनकी कप्तानी की संभावना थोड़ी दूर की बात लगती है, क्योंकि शुभमन गिल को वनडे और टेस्ट दोनों में अगली पीढ़ी का कप्तान माना जा रहा है। गिल को बीसीसीआई का पूरा समर्थन मिल रहा है और वो रोहित शर्मा के उत्तराधिकारी के रूप में उभर रहे हैं लेकिन जायसवाल की कप्तानी की शुरुआत आईपीएल से हो सकती है। उनकी फ्रेंचाइज़ी राजस्थान रॉयल्स फिलहाल बदलाव के दौर से गुजर रही है।

Also Read: LIVE Cricket Score

कप्तान संजू सैमसन के भविष्य को लेकर चर्चाएं तेज़ हैं और ऐसे में ये संभव है कि टीम जायसवाल को अगले सीज़न में नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपे। पिछले कुछ सीज़न में उन्होंने राजस्थान रॉयल्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और टीम उन्हें भविष्य का चेहरा मान सकती है। कुल मिलाकर, यशस्वी जायसवाल का सफर सिर्फ एक शानदार बल्लेबाज़ तक सीमित नहीं है। वो खुद को एक लीडर के रूप में भी देख रहे हैं और इसके लिए हर दिन मेहनत कर रहे हैं।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार