अफगानिस्तान के खिलाफ पहले टी-20 इंटरनेशनल के लिए बाएं हाथ के बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल (Yashasvi Jaiswal) को भारत के प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। शुभमन गिल के साथ टीम में लौटे कप्तान रोहित शर्मा पारी की शुरूआत करेंगे। टॉस बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ट्वीट करके जायसवाल के नाम खेलने की वजह बताई।

 
Advertisement

बीसीसीआई ने ट्वीट कर के कहा, “ यशस्वी जायसवाल सीधी जांघ के ऊपरी हिस्से में दर्द के कारण पहले टी-20 में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। 

Advertisement

अगस्त 2023 में डेब्यू करने वाले जायसवाल ने 15 टी-20 इंटरनेशनल मैच की 14 पारियों में 33.07 की औसत से 430 कन बनाए हैं। जिसमें एक शतक और 3 अर्धशतक शामिल है।

विराट कोहली भी इस मुकाबले में नहीं खेल रहे हैं। निजी कारणों के चलते वह इस मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं थे। 

गौरतलब है कि भारत ने इस मुकाबले में टॉस जीतकर अफगानिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया। 2018 के बाद यह दोनों टीम के बीच यह पहली द्विपक्षीय सीरीज है। 

टीमें:

Advertisement

अफगानिस्तान (प्लेइंग इलेवन): रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान (कप्तान), रहमत शाह, अजमतुल्लाह उमरजई, नजीबुल्लाह जादरान, मोहम्मद नबी, गुलबदीन नायब, करीम जनत, फजलहक फारूकी, नवीन-उल-हक, मुजीब उर रहमान।

Also Read: Live Score

भारत (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, अर्शदीप सिंह, मुकेश कुमार।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार