भारतीय क्रिकेटर यो महेश ने रविवार को क्रिकेट के सभी प्रारूपों से संन्यास की घोषणा कर दी। 32 साल के महेश ने 2006 से 50 प्रथम श्रेणी, 61 लिस्ट ए और 46 टी-20 मैच खेले हैं।

Advertisement

क्रिकबज ने महेश द्वारा जारी बयान के हवाले से लिखा है, "मैं बीसीसीआई का शुक्रिया अदा करता हूं जिसने मुझे अंडर-19 और इंडिया-ए के स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने का मौका दिया। यह मेरे लिए सम्मान की बात रही है। मैं पूरे गर्व के साथ इसे अपने करियर का सबसे अच्छा समय कहता हूं।"

Advertisement

महेश आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स और दिल्ली डेयरडेविल्स के लिए भी खेल चुके हैं।

उन्होंने कहा, "मेरी दो आईपीएल टीमें- चेन्नई और दिल्ली का भी मेरे पर विश्वास दिखाने और मुझे महान खिलाड़ियों के साथ ड्रेसिंग रूम साझा करने का मौका देने के लिए शुक्रिया। आखिरी के पांच साल मैं चोटों से परेशान रहा लेकिन मैं इंडिया सीमेंट्स का मेरा साथ देने के लिए भी शुक्रिया कहना चाहता हूं। मैं अपने राज्य तमिलनाडु क्रिकेट संघ का भी मुझे 14 साल की उम्र से निखारने के लिए धन्यवाद देना चाहता हूं।"

महेश ने 2006 में बंगाल के खिलाफ अपना प्रथम श्रेणी पदार्पण किया था। 2008 में आईपीएल के पहले सीजन में उन्होंने दिल्ली से खेलते हुए 16 विकेट लिए थे।

वह अपने करियर का अंत सभी प्रारूपों में 253 विकेटों के साथ कर रहे हैं। प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनके नाम 1000 रन भी हैं।

Advertisement

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार