भारतीय टीम ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मैच में इंग्लैंड को 10 विकेट से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और इंग्लिश टीम सिर्फ110 रनों पर समेट गई। इसके बाद रोहित शर्मा और शिखर धवन की जोड़ी ने 18.4 ओवर में ही 114 रन बनाकर लक्ष्य हासिल कर लिया औऱ टीम इंडिया को आसान जीत दिला दी। 

Advertisement

इस मैच के दौरान वैसे तो एक से बढ़कर एक नज़ारे देखने को मिले लेकिन एक ऐसा पल आया जिसने दिखा दिया कि अगर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दुनिया भर में मशहूर हैं तो उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी कम नहीं हैं। दरअसल, ओवल के मैदान पर योगी जी का एक फैन बुलडोज़र की तस्वीर लेकर पहुंचा और उसने इस वायरल वीडियो में योगी जी की जमकर तारीफ की। 

Advertisement

इस वीडियो में ये फैन कहता है कि वो उत्तर प्रदेश की धरती से है औऱ उसका नाम राहुल शर्मा है और वो एक इंजिनियर है। राहुल योगी आदित्यनाथ का बड़ा फैन है जिसका अंदाजा आप ये वीडियो देखकर लगा सकते हैं। ज़ाहिर है कि योगी जी के काम से भारत में ही नहीं विदेशों में बसे भारतीय भी काफी खुश हैं और अगर आप इस बात पर यकीन नहीं करते हैं तो आपको ये वीडियो जरूर देखना चाहिए।

वहीं, अगर इस खबर से हटकर इस मैच की बात करें तो भारतीय गेंदबाजों ने मैच में धमाकेदार गेंदबाज़ी की और इंग्लैंड को भारत के खिलाफ वनडे में उनके न्यूनतम स्कोर  110 पर समेट दिया। इससे पहले इंग्लैंड का भारत के खिलाफ न्यूनतम स्कोर 125 था जो उन्होंने जयपुर में 15 अक्टूबर 2006 को बनाया था। इस मैच में भारत के लिए कई पॉज़ीटिव निकल कर आए जिनमें जसप्रीत बुमराह की शानदार गेंदबाजी और रोहित शर्मा का फॉर्म में लौटना शामिल है।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार