मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर इस समय चंडीगढ़ में युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह से ट्रेनिंग ले रहे हैं। अर्जुन चंडीगढ़ में जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेने के लिए पहुंचे हुए हैं। हालांकि, इसी बीच 24 सितंबर को उनका 23वां जन्मदिन भी था जिसे उन्होंने गोवा टीम के साथियों और योगराज सिंह के साथ सेलिब्रेट किया। इस दौरान अर्जुन का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है जिसमें देखा जा सकता है कि वो योगराज सिंह के साथ भांगड़ा कर रहे हैं। 

Advertisement

अर्जुन ने मुंबई का साथ छोड़कर गोवा का दामन थाम लिया है और वो अब गोवा के लिए कुछ कर गुजरने के इरादे से प्रैक्टिस कर रहे हैं। अर्जुन गेंदबाजी की ट्रेनिंग डीएवी कॉलेज सेक्टर- 10 में ले रहे हैं, जबकि योगराज सिंह उन्हें सेक्टर- 9 स्थित एक जिम में ट्रेनिंग दे रहे हैं। इन दोनों के इससे पहले भी कई फोटोज़ और वीडियो सामने आए थे लेकिन इन दोनों का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर काफी धूम मचा रहा है।

Advertisement

इस वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि योगराज सिंह अर्जुन का हाथ पकड़कर उन्हें भांगड़ा करवा रहे हैं लेकिन अर्जुन शर्माते हुए कुछ सेकेंड तक हाथ हिलाते हैं औऱ फिर वापस अपनी जगह चले जाते हैं। इस वीडियो को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। वहीं, अगर जेपी अत्रे मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट की बात करें तो ये ऐसा टूर्नामेंट है जिसमें खेलने वाले 100 से भी ज्यादा खिलाड़ी भारतीय टीम के लिए खेल चुके हैं।

ऐसे में अर्जुन तेंदुलकर जो आईपीएल डेब्यू भी नहीं कर पाए हैं, वो भी यही उम्मीद कर रहे होंगे कि इस टूर्नामेंट में खेलकर उनकी किस्मत भी बदलेगी। आपको बता दें कि आईपीएल 2022 के मेगा ऑक्शन में अर्जुन तेंदुलकर को मुंबई इंडियंस ने 30 लाख रुपए में खरीदा था। लेकिन उन्हें सीजन में एक भी मैच खेलने को नहीं मिला था। 

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार