26 जून। साउथ अफ्रीका के बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज केशव महाराज बुधवार को यहां तीन काउंटी चैम्पियनशिप मैच के लिए इंग्लैंड के क्लब यॉर्कशायर से जुड़े। वह रविवार को सरे के खिलाफ यॉर्कशायर के लिए अपना पहला मैच खेलेंगे।

Advertisement

क्रिकबज ने महाराज के हवाले से बताया, "जब आप इंग्लैंड में क्लब क्रिकेट खेलते हैं, तब सर्किट पर अपना ध्यान रखते हैं और हमेशा सोचते हैं कि इसमें खेलना कैसा होता होगा।"

Advertisement

महाराज ने कहा, "मुझे लंकाशायर से यॉर्कशायर के खिलाफ खेलने का मौका मिला था और मैंने कुछ खिलाड़ियों के साथ जान-पहचान की। मैं यहां वापस आकर बहुत खुश हूं। एक क्रिकेटर के रूप में आप जितना खेलते हैं उतना ही बेहतर होते हैं। प्री-सीजन में खेलना घरेलू सीजन के लिए एक तैयारी के रूप में है और गेंदबाजी करना मेरे लिए बहुत अच्छा होगा।"

पिछले सीजन लंकाशायर के लिए खेलते हुए समरसेट के खिलाफ एक मैच में महराज ने कुल 11 विकेट लिए थे। मुकाबले की दूसरी पारी में उन्होंने 37 रन देकर सात विकेट चटकाए थे। उन्होंने 2016 में आस्ट्रेलिया के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला। वह अब तक कुल 25 टेस्ट मेच खेल चुके हैं जिसमें उन्होंने 94 विकेट लिए हैं।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार