नई दिल्ली, 11 जून (CRICKETNMORE)| महान भारतीय बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर ने युवराज सिंह को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि टीम को जब भी उनकी जरूरत थी, वह एक चैम्पियन के रूप में आगे आए और टीम की मदद की।

Advertisement

सीमित ओवरों के क्रिकेट में भारत के बेहतरीन हरफनमौला खिलाड़ियों में शुमार युवराज ने सोमवार को अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की थी, जिसके बाद दुनियाभर के खिलाड़ियों ने उन्हें सुभकामनाएं दी।

Advertisement

सचिन तेंदुलकर ने ट्वीट किया, "तुम्हारा क्या शानदार करियर रहा युवी। जब भी टीम को तुम्हारी जरूरत थी, तुम एक चैम्पियन के रूप में सामने आए।"

तेंदुलकर ने कहा, "मैदान और मैदान से बाहर कई उतार-चढ़ाव देखते हुए तुमने जो लड़ाई लड़ी वो शानदार है। तुम्हें दूसरी पारी के लिए सुभकामनाएं और क्रिकेट के लिए तुमने जो कुछ भी किया उसके लिए धन्यवाद।"

तेंदुलकर और युवराज लंबे समय तक एक साथ भारतीय टीम के लिए खेले। दोनों खिलाड़ी 2011 में विश्व कप जीतने वाली टीम का अहम हिस्सा थे। 

 

युवराज ने अपना अंतिम टेस्ट साल 2012 में खेला था। सीमित ओवरों के क्रिकेट में वह अंतिम बार 2017 में दिखे थे। युवराज ने साल 2000 में पहला वनडे, 2003 में पहला टेस्ट और 2007 में पहला टी-20 मैच खेला था।

Advertisement

चंडीगढ़ में साल 1981 में जन्में युवराज ने भारत के लिए 40 टेस्ट, 304 वनडे और 58 टी-20 मैच खेले। टेस्ट में युवराज ने तीन शतकों और 11 अर्धशतकों की मदद से कुल 1900 रन बनाए जबकि वनडे में उन्होंने 14 शतकों और 52 अर्धशतकों की मदद से 8701 रन जुटाए। 

इसी तरह टी-20 मैचों में युवराज ने कुल 1177 रन बनाए। इसमें आठ अर्धशतक शामिल हैं। उन्होंने टेस्ट मैचों में 9, वनडे में 111 और टी-20 मैचो में 28 विकेट भी लिए हैं। 

युवराज ने 2008 के बाद कुल 231 टी-20 मैच खेले हैं और 4857 रन बनाए हैं। उन्होंने टी-20 मैचों में 80 विकेट भी लिए हैं।
 

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार