बाबर आजम की कप्तानी में पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के हाथों 3 मैचों की वनडे सीरीज में 3-0 से हारी। पाकिस्तान की इस शर्मनाक हार के बाद शोएब अख्तर ने पाकिस्तान टीम की आलोचना की थी।

Advertisement

आलोचना का कारण यह भी था कि पाकिस्तान की टीम इंग्लैंड के दोयम दर्जे टीम से हार गई। अख्तर ने कहा था कि पाकिस्तान की टीम ने जिस तरह का खेल दिखाया वो काफी बचकाना था और टीम के बल्लेबाजों ने गैर जिम्मेदार तरीके से बल्लेबाजी की और इंग्लैंड के नए और युवा गेंदबाजों के सामने वो संघर्ष करते हुए नजर आए। अख्तर ने इसके बाद यह भी कहा था कि वर्तमान में पाकिस्तान की टीम में कोई भी स्टार खिलाड़ी नहीं है।

Advertisement

लेकिन अब पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने शोएब अख्तर की बातों का जवाब देते हुए कहा है कि टीम के खिलाड़ियों ने अपना बेस्ट दिया है और वह पूर्व गेंदबाज की बातों का कोई भी जवाब नहीं देना चाहते।

बाबर आजम ने कहा," मुझे लगता है कि उनको(शोएब अख्तर) ऐसा नहीं लगता लेकिन सभी खिलाड़ी हर समय अपना 100 प्रतिशत दे रहे हैं। मुझे लगता है कि आपको पूछना चाहिए कि कौन स्टार है और कौन नहीं। मैं इसपर कोई बहस या कोई बयानबाजी नहीं करना चाहता।"

बता दें कि इस सीरीज के शुरू होने से पहले इंग्लैंड के लगभग 7 खिलाड़ियों को कोरोना हो गया था जिसके बाद बेन स्टोक्स की कप्तानी में इंग्लैंड की एक युवा टीम ने पाकिस्तान को इस वनडे सीरीज में धूल चटाई।

लेखक के बारे में

Shubham Shah
Read More
ताजा क्रिकेट समाचार