13 सितंबर। जोस बटलर (नाबाद 64) की धैर्यपूर्ण पारी के दम पर इंग्लैंड ने यहां द ओवल मैदान पर आस्ट्रेलिया के खिलाफ खेले जा रहे एशेज सीरीज के पांचवें और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन गुरुवार को अपनी पहली पारी में आठ विकेट पर 271 रन का स्कोर बना लिया।

Advertisement

स्टंप्स के समय बटलर 84 गेंदों पर छह चौकों और तीन छक्के लगा चुके हैं जबकि जैक लीच 31 गेंदों पर एक चौके के सहारे 10 रन बनाकर नाबाद लौटे। दोनों बल्लेबाजों के बीच नौवें विकेट के लिए अब तक 45 रनों की उपयोगी साझेदारी हो चुकी है।

Advertisement

रूट ने अपने करियर का 45वां अर्धशतक पूरा किया। उन्होंने 134 गेंदों का सामना किया जिसमें तीन चौके लगाए। जो रूट 57 रन बनाकर आउट हुए। आपको बता दें कि इस सीरीज में 3 दफा जो रूट बिना कई रन बनाकर आउट हुए थे। 

 

ऐसे में उनका अर्धशतक जमाना उनके फॉर्म में वापसी की झलक है। आपको बता दें कि अर्धशतक जमाने के अलावा जो रूट ने अपने टेस्ट करियर में 7000 रन भी पूरे कर लिए। जो रूट टेस्ट क्रिकेट में तीसरे सबसे कम उम्र के बल्लेबाज हैं जिन्होंने करियर में 7000 रन पूरे किए।

जो रूट इस समय 28 साल 256 दिन है। जो रूट से सचिन तेंदुलकर और एलिस्टेयर कुक है। एलिस्टेयर कुक ने 7000 टेस्ट रन अपने करियर में उस समय पूरा किया था जब वो 27 साल और 346 दिन के थे। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने 7000 टेस्ट रन अपने करियर में उस समय पूरा किया जिस समय उनकी उम्र 28 साल और 193 दिन की थी।

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार