अबूधावी/नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (हि.स.) । पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन यूनिस खान(213) के दोहरे शतक और मिसबाह उल हक की 101 रनों की पारी की बदौलत 6 विकेट के नुकसान पर 570 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर लिया है। दिन का खेल खत्म होने पर सरफराज(19) और यासिर साह(1) नाबाद पावेलियन लौटें ।

Advertisement

आज पाकिस्तान ने दो विकेट के नुकसान पर 304 रनों के आगे खेलने मैच शुरु किया। पाकिस्तान की शुरुआत अच्छी नहीं रही और कल के अपने स्कोर में केवल 8 रन जोड़कर 109 पर खेल रहे अजहर अली 332 रनों के कुल स्कोर पर स्टार्क के शिकार बने। 98वें ओवर में स्टार्क की पहली गेंद पर वार्नर ने अजहर का कैच लपका। उनके बाद क्रिज पर आयें मिसबाह ने चौथे विकेट के लिए 101 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली । वहीं यूनिस(213) ने पाकिस्तान की ओर से दोहरा शतक जड़ते हुए टीम को मजबूत स्थिति में खड़ा कर दिया । दूसरे दिन के खेल खत्म होने तक सरफराज(19) और यासिर साह(1) नाबाद रहें। इसकी के साथ पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलिया के सामने 570 रनों की चुनौती दी ।

Advertisement

ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के रनों की गति को रोकने में नाकाम रहे । दूसरे दिन स्टार्क ने जहां अजहर को अपना शिकार बनाया, वहीं स्मिथ ने अपनी ही गेंद पर मिसबाह का मुश्किल कैच लिया और सिडल ने 155वें ओवर की पहली गेंद पर यूनिस खान को पवेलियन वापस भेजा ।

हिन्दुस्थान समाचार/धीरेन्द्र/अनूप

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार