अबु धाबी/नई दिल्ली, 31 अक्टूबर (हि.स.) । ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे टेस्ट में दोहरा शतक जमाने वाले यूनिस खान टेस्ट क्रिकेट में 8000 रन बनाने वाले पाकिस्तान के तीसरे और दुनिया के 28वें बल्लेबाज का तमगा हासिल कर लिया है ।

Advertisement

इस समय बेहतरीन फॉर्म में चल रहे पाकिस्तान के मध्य क्रम के बल्लेबाज यूनिस खान ऑस्ट्रेलिया के साथ खेले जा रहे टेस्ट में लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे है । वहीं आज के दूसरे टेस्ट में 181वां रन बनाते ही वे 8000 रन बनाने वाले खिलाड़ियों के क्लब में शामिल हो गए है । यूनिस से पहले जावेद मियांदाद (8832) और मिसबाह उल हक (8829) पाकिस्तान की ओर से टेस्ट क्रिकेट में 8000 या इससे अधिक रन बना चुके हैं । 

Advertisement

अपना 93वां टेस्ट खेल रहे यूनिस के नाम पर अब 41.81 की औसत से 8032 रन दर्ज हैं। उनके नाम पर 27 शतक और 28 अर्धशतक दर्ज हो गए है । टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक रन का रिकॉर्ड संन्यास ले चुके भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर के नाम है, जिन्होंने 200 मैचों में 53.78 की औसत से 15921 रन बनाए हैं।

हिन्दुस्थान समाचार/धीरेन्द्र

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार