अफगानिस्तान क्रिकेट टीम (Afghanistan Cricket Team) ने आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 (Champions Trophy 2025) से पहले पाकिस्तान के पूर्व कप्तान यूनिस खान (Younis Khan) को टीम का मेंटर बनाया गया है। अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड (ACB) के अधिकारी ने बुधवार (8 जनवरी) को क्रिकबज से बातचीत में इसकी पुष्टि की। यूनिस इससे पहले साल 2022 में अफगानिस्तान के बल्लेबाजी कोच रह चुके हैं। 

Advertisement

अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के प्रवक्ता सईद नसीम सादात ने कहा, “  एसीबी ने पूर्व अनुभवी टॉप ऑर्डर पाकिस्तानी खिलाड़ी यूनिस खान को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के लिए मेंटर नियुक्त किया है। वह (यूनिस) पाकिस्तान में इवेंट शुरू होने से पहले टीम में के साथ जुड़ेंगे।"

Advertisement

यूनिस ने अपने इंटरनेशनल करियर में 118 टेस्ट मैच  में 10099 रन बनाए हैं, जिसमें उनका बेस्ट स्कोर 313 रन बनाए। वह आईसीसी रैंकिंग में दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज भी रहे। उनकी कप्तानी में पाकिस्तान की टीम ने 2009 में अपना इकलौता टी-20 वर्ल्ड कप भी जीता। 

संन्यास के बाद उन्होंने कई टीम में कोच की भूमिका भी निभाई। वह थोड़े समय तक पाकिस्तान टीम के बल्लेबाजी कोच भी रहे। 

यूनिस ने पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में पेशावर जाल्मी के साथ काम किया है, जबकि हाल ही में उन्होंने अबू धाबी टी10 लीग में बांग्ला टाइगर्स के लिए हेड कोच के रूप में काम किया था।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार