Yuvraj Singh: टीम इंडिया के पूर्व कप्तान एम एस धोनी (MS Dhoni) की महानता किसी से छिपी नहीं है। धोनी भारत के क्रिकेट इतिहास के सबसे सफल कप्तान हैं। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने 2007 टी20 वर्ल्ड कप 2011 वनडे वर्ल्ड कप और 2103 चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब जीता था। धोनी के बारे में उनके साथी खिलाड़ी क्या सोचते हैं इससे जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

Advertisement

टीम इंडिया के 2011 वर्ल्ड कप जीतने के बाद का ये वीडियो सम्मान समारोह का है जहां धोनी के सामने ही टीम इंडिया के खिलाड़ियों से धोनी के बारे में 1 शब्द बोलने के लिए कहा जाता है। इस दौरान माइक गौतम गंभीर के पास भी जाता है। गौतम गंभीर जवाब में कहते हैं, 'वो काफी रिलेक्स्ड हैं।'

Advertisement

वहीं जब माइक युवराज सिंह के पास जाता है तो वो मजाक उड़ाते हुए कहते हैं, 'मुझे नीचे बैटिंग करने के लिए ढकेला।' युवराज सिंह की बात सुनकर वहां पर मौजूद सभी लोग हंस पड़ते हैं। दरअसल, वनडे वर्ल्ड कप 2011 के दौरान युवराज सिंह को ज्यादातर मौकों पर लोवर ऑर्डर में बैटिंग करते हुए देखा गया था।

वहीं श्रीलंका के खिलाफ फाइनल मुकाबले में धोनी युवराज से पहले बैटिंग के लिए आ गए थे। धोनी के इस फैसले के बाद युवराज सिंह के पिता योगराज सिंह ने धोनी को काफी खरी-खरी सुनाई थी। युवराज सिंह ने 2011 वर्ल्ड में भारत को मिली जीत में अहम भूमिका निभाई थी। युवराज सिंह ने गेंद और बल्ले दोनों से कमाल करते हुए मैन ऑफ द टूर्नामेंट का खिताब भी जीता था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार