आईपीएल 2022 के 41वें मैच में कोलकाता नाइटराइडर्स ने पहले बल्लेबाज़ी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के सामने जीत के लिए 147 रनों का लक्ष्य दिया। इस मैच में भी केकेआर के बल्लेबाज़ फ्लॉप रहे और 83 के स्कोर पर ही 6 विकेट गंवा दिए थे लेकिन गिरते-पड़ते उनकी टीम 146 तक पहुंचने में सफल रही। केकेआर ने इस मैच में कई बदलाव किए लेकिन पैट कमिंस को एक बार फिर से प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं दी।

Advertisement

कमिंस को प्लेइंग इलेवन से बाहर देखकर पूर्व भारतीय बल्लेबाज युवराज सिंह काफी नाखुश दिखे और उन्होंने ट्वीट करके केकेआर के  मैनेजमेंट को फटकार लगाई। कमिंस ने मुंबई इंडियंस के खिलाफ इस सीज़न के अपने पहले ही मैच में 14 गेंदों में 50 रनों की शानदार पारी खेली थी लेकिन इस मैच के अलावा, कमिंस गेंद के साथ अपनी प्रतिष्ठा पर खरा उतरने में नाकाम रहे और पारी के आखिरी ओवरों में काफी महंगे रहे।

Advertisement

शायद यही कारण रहा कि केकेआर ने बहुत जल्दी उन पर से अपना विश्वास खो दिया लेकिन युवी कमिंस को बाहर बिठाए जाने से काफी हैरान दिखे और उन्होंने ट्वीट करके केोलकाता नाइटराइडर्स के मैनेजमेंट को फटकार लगाते हुए अपनी नाराज़गी ज़ाहिर की। 

युवी ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट से ट्वीट करते हुए लिखा, 'मैं ये देखकर बहुत हैरान हूं कि पैट कमिंस बाहर है, अगर  वो घायल नहीं है, तो ये काफी हैरान करने वाला है। वर्ल्ड क्लास ऑलराउंडर। अगर किसी खिलाड़ी के लिए 2 या 3 मैच खराब जाते हैं, तो क्या इसका मतलब है कि आप अपने मैच विजेताओं पर विश्वास करना बंद कर देंगे? लेकिन वो आपको लगातार 3 मैच जितवा भी जीत सकते हैं !! बस ये मेरी राय है।'

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार