Advertisement

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व ऑलराउंडर युवराज सिंह हाल ही में क्लब प्रेयरी फायर यूट्यूब चैनल के पॉडकास्ट में नज़र आए। यहां वो माइकल वॉन और एडम गिलक्रिस्ट जैसे दिग्गज खिलाड़ियों के साथ बातचीत का हिस्सा बने थे। इसी बीच उनसे ये पूछा गया कि महेंद्र सिंह धोनी, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और अनिल कुंबले में से उनके पसंदीदा भारतीय कप्तान कौन हैं?

Advertisement

युवी ने साल 2000 में सौरव गांगुली की कप्तानी में अपना अंतरराष्ट्रीय पदार्पण किया था। इस अनुभवी खिलाड़ी ने सभी प्रारूपों में देश का प्रतिनिधित्व किया। उन्होंने 402 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 11,778 रन बनाए, जिसमें 17 शतक और 71 अर्द्धशतक शामिल हैं। युवी ने अपने करियर में 148 विकेट भी लिए। बाएं हाथ के इस खिलाड़ी ने गांगुली, राहुल द्रविड़, अनिल कुंबले, एमएस धोनी और विराट कोहली के नेतृत्व में खेला।

क्लब प्रेयरी फायर पॉडकास्ट पर अपने पसंदीदा भारतीय कप्तान का खुलासा करते हुए युवी ने कहा, “वो सौरव गांगुली ही होंगे, क्योंकि मैंने तब पदार्पण किया था जब वो कप्तान थे और उन्होंने मेरा समर्थन किया था। मैं टीम में नया था और गांगुली ने मुझे कई मौके दिए। भज्जी (हरभजन सिंह), वीरेंद्र सहवाग और जहीर (खान) अन्य क्रिकेटर थे जिन्हें सौरव का समर्थन मिला। उन्हें पता था कि अगर उचित मार्गदर्शन दिया जाए तो हम मैच विजेता बन सकते हैं।"

उन्होंने आगे बोलते हुए कहा, "गांगुली अपने दृष्टिकोण में आक्रामक थे, जबकि धोनी शांत और धैर्यवान थे। धोनी एक अच्छे कप्तान भी थे और अगर प्लान ए विफल हो जाता तो उनके पास हमेशा प्लान बी होता था। द्रविड़ थोड़े समय के लिए ही टीम में थे। अनिल कुंबले ने ऑस्ट्रेलिया में हमारी कप्तानी की और वो आगे से नेतृत्व करते थे।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार