दिसंबर 02, नई दिल्ली (CRICKETNMORE): टीम इंडिया के हरफनमौला क्रिकेटर युवराज सिंह अपनी गर्लफ्रेंड हेजल कीच के साथ शादी के बंधन में बंध चुके हैं। शादी से एक दिन पहले संगीत सेरेमनी में विराट कोहली संग टीम इंडिया के तमाम सदस्य चंडीगढ़ के होटल में पहुंच कर रस्म की शान बढ़ाई। शादी के एक ही दिन हुए कि युवराज सिंह के भाई की एक्स वाइफ आकांक्षा शर्मा ने हेजल कीच को एक संदेश देते हुए युवी की मां पर गंभीर आरोप लगाया है।

युवराज सिंह की शादी में पहुंचा युवी का यह खास मेहमान जो धोनी से भी बढ़कर है..

Advertisement

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार युवी के भाई जोरावर की एक्स वाइफ आकांक्षा शर्मा ने हेजल से कहा कि मैं ईश्वर से ये प्रार्थना करती हूं कि तुम दोनों के बीच कभी मां शबनम न आए। हेजल बहुत खुशकिस्मत है कि उन्हें युवी जैसा पति मिला है। युवी एक अच्छे इंसान हैं। वो अपने भाई की तरह नहीं हैं। वो कभी अपनी मां को बीच में नहीं आने देगा। गौरतलब है कि रियलिटी शो बिग बॉस में आकांक्षा ने युवी की मां शबनम के बारे में कई हैरान कर देने वाले खुलासे किए हैं। आकांक्षा ने कहा था कि युवी की मां उनकी शादीशुदा जिन्दगी में दखल दिया करती थीं।

पाकिस्तानी टीम में आया नया विराट कोहली, दिग्गज ने माना इसमें हैं कोहली जैसा बननें की क्षमता

Advertisement

उन पर बच्चा पैदा करने का प्रेशर दिया जाता था। युवी की मां ने अपने ऊपर लगे आरोपों को गलत करार दिया था। वैसे हेजल कीच की बात की जाए तो शादी से पहले सास शबनम के बर्थडे पर उन्होंने सोशल नेटवर्किंग साइट ट्वीटर पर उनके प्रति सम्मना व्यकत किया है।

इसी साल अक्टूबर में हेजल कीच ने सास शबनम का बर्थडे सेलिब्रेट किया। हेजल कीच ने युवी के साथ मिलकर एक सरप्राइज पार्टी अरेंज की। जिसमें युवराज अपने जमकर मस्ती की। पार्टी में जमकर मस्ती हुई। जब उनकी मां केक काट रही थीं तो युवी उनके सिर पर हाथ रखकर उन्हें आशीर्वाद देते दिखे।

BREAKING: इंग्लैंड के खिलाफ चौथे टेस्ट से एक और दिग्गज भारतीय खिलाड़ी बाहर

पार्टी में युवी ने अपनी मम्मी को पीछे से पकड़ लिया और उनके चेहरे पर केक लगा दिया। पार्टी में हेजल काफी खुश नजर आई उन्होंने पार्टी के बाद ट्विट करते हुए लिखा कि 'पहले केक अटैक और फिर किस अटैक... हैप्पी बर्थडे मम्मीजी... आपको पाकर मैं खुद को खुशकिस्मत मानती हूं। आप मेरी लाइफ में सास बनकर नहीं बल्कि मां बनकर आईं'। युवराज सिंह की शादी में कोहली ने लगाए ठुमके

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार