आईपीएल 2023 के 8वें मुकाबले में पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 रन से हराकर लगातार दूसरी जीत हासिल कर ली है। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए पंजाब की टीम ने निर्धारित 20 ओवरों में 197 रन बनाए थे और जब राजस्थान की टीम 198 रनों का पीछा करने उतरी तो संजू सैमसन की टीम 192 रन ही बना सकी और 5 रन से ये मैच हार गई।

Advertisement

इस मैच में राजस्थान के गेंदबाजों की खूब पिटाई हुई और युजवेंद्र चहल भी इस मैच में मार से बच नहीं पाए। उन्होंने अपने चार ओवरों में 50 रन लुटवा दिए और सिर्फ एक विकेट हासिल किया। हालांकि, इस एक विकेट को हासिल करते ही उन्होंने अपना नाम इतिहास के पन्नों में दर्ज करवा लिया है। चहल आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं।

Advertisement

इस मैच में जितेश शर्मा का विकेट लेते ही उन्होंने लसिथ मलिंगा को पीछे छोड़ दिया है। चहल अब आईपीएल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में दूसरे नंबर पर पहुंच गए हैं और अब उनके निशाने पर ड्वेन ब्रावो का रिकॉर्ड है और हो सकता है कि इस सीजन के खत्म होते-होते चहल ब्रावो को पीछे छोड़कर नंबर वन बन जाएं।

चहल ने 133 आईपीएल मैचों में 171 विकेट चटकाए हैं जबकि मलिंगा ने 122 आईपीएल मैचों में 170 विकेट चटकाए हैं। आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज ड्वेन ब्रावो हैं जिन्होंने 161 आईपीएल मैचों में 183 विकेट चटकाए हैं और अब चहल ब्रावो से सिर्फ 12 विकेट ही दूर हैं और अगर चहल ये 12 विकेट इसी सीजन में चटका देते हैं तो वो आईपीएल के सबसे सफल गेंदबाज बन जाएंगे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार