वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20 मुकाबले में बेशक भारत को हार का सामना करना पड़ा लेकिन इस मैच में भारतीय टीम के लिए कई पॉजीटिव्स भी निकल कर आए। इनमें से सबसे बड़ा पॉजीटिव था युजवेंद्र चहल का प्रदर्शन। इस पूरे दौरे पर उन्हें खेलने का मौका नहीं मिला था लेकिन जब पहले टी-20 में वो मैदान पर उतर तो ऐसा बिल्कुल भी नहीं लगा कि ये इस दौरे पर उनका पहला मैच था। गेंद से चहल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 2 विकेट चटकाए।

Advertisement

हालांकि, गेंदबाजी से ज्यादा उनकी बल्लेबाजी लाइमलाइट में आ गई। इसके पीछे की वजह बेहद दिलचस्प थी। जब भारत का 8वां विकेट गिरा तो युजवेंद्र चहल बल्लेबाजी के लिए मैदान में आ गए लेकिन टीम मैनेजमेंट चहल को ना भेजकर मुकेश कुमार को बल्लेबाजी के लिए भेजना चाहता था मगर चहल ग्राउंड के अंदर आ चुके थे लेकिन जब राहुल द्रविड़ और हार्दिक पांड्या ने उन्हें वापस बुलाया तो वो भागकर बाहर भी पहुंच गए।

Advertisement

चहल बाउंड्री लाइन के पास पहुंच गए थे और मुकेश मैदान के अंदर जाने के लिए तैयार थे लेकिन अंपायर्स ने ऐसा नहीं होने दिया और चहल को वापस मैदान में बुला लिया। इसके बाद चहल को ही बल्लेबाजी करनी पड़ी। इस घटना को देखने के बाद आप भी ये जानना चाहेंगे कि आखिरकार नियम क्या कहता है और आखिर क्यों चहल को ही बल्लेबाजी करनी पड़ी तो चलिए आपको नियम बताते हैं। 

क्या कहता है नियम?

एमसीसी के नियम 25.2 के अनुसार, एक बल्लेबाज की पारी तब शुरू मानी जाएगी जब वो बल्लेबाज पहली बार मैदान में कदम रख देता है। युजवेंद्र चहल मैदान के अंदर आ गए थे। इसका मतलब था कि उनकी पारी शुरू हो गई थी। इसी वजह से उन्हें मैदान से वापस नहीं बुलाया जा सकता था। चहल एक ही स्थिति में मैदान से बाहर जा सकते थे, अगर उन्हें टीम रिटायर आउट करके बाहर बुला लेती लेकिन अगर टीम मैनेजमेंट ऐसा करता तो चहल इसके बाद बल्लेबाजी ही ना कर पाते।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार