आजकल लगभग हर सेलेब्स सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म खासकर माइक्रो-ब्लॉगिंग साइट ट्विटर और इंस्टाग्राम पर उपलब्ध हैं। क्रिकेटर्स भी इससे अछूते नहीं हैं। फैंस और फॉलोअर्स के साथ जुड़े रहने का सबसे आसान तरीका सोशल मीडिया ही है। लेकिन, कभी-कभी इसी सोशल मीडिया के चलते सेलब्स को भरे समाज में शर्मिंदगी का भी सामना करना पड़ता है। भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal) जो कि इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहते हैं एक बार वो भी इस लपेटे में आ चुके हैं। 

Advertisement

दरअसल युजवेंद्र चहल ने अपनी पर्सनल आईडी से एक लड़की को मैसेज भेजा था और लड़की ने वो मैसेज सार्वजनिक कर दिया था। लड़की ने इंस्टाग्राम पर एक हॉट तस्वीर शेयर की थी। इस फोटो में रिवीलिंग ड्रेस में एक लड़की को पोज देते हुए देखा गया था। इस पर युजवेंद्र चहल के इंस्टाग्राम आईडी से मैसेज आया जिसमें लिखा था- 'नाइस वन'

Advertisement

लड़की ने युजवेंद्र चहल के इस मैसेज को सार्वजनिक करते हुए इसका स्क्रीनशॉट शेयर करते हुए लिखा, 'आखिर क्यों कोई क्रिकेटर जिसका 1 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं वो मुझे मैसेज कर रही है।' लड़की ने आगे चहल के मैसेज पर रिप्लाई भी किया था।

लड़की ने लिखा, 'ये मैं नहीं हूं अगर तुम्हें लग रहा है कि ये मैं हूं।' जिसपर चहल ने रिप्लाई करते हुए लिखा था, 'मुझे माफ कर दो मेरे दोस्त ने तुम्हें मैसेज किया था मैंने तुम्हें मैसेज नहीं किया था।' जिसपर लड़की ने हंसने वाली इमोजी के साथ जवाब दिया था, 'कोई बात नहीं।'

बहरहाल जो भी हो हम नहीं जानते कि युजवेंद्र चहल या उनके दोस्त ने संदेश भेजा है या नहीं लेकिन फिर भी इस प्रकार की घटनाओं से उनकी छवि खराब होने का डर बना रहता है। इस संबंध में युजवेंद्र चहल की तरफ से किसी भी तरह का रिएक्शन नहीं आया था।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार