रॉयल चैलेंजर्स बैंगलौर के स्पिन गेंदबाज युजवेंद्र चहल ने आखिरकार आईपीएल 2021 में अपना पहला विकेट हासिल कर ही लिया। चहल ने जैसे ही केकेआर के बल्लेबाज़ नितिश राणा का विकेट लिया, तो स्टैंड्स में मौजूद चहल की पत्नी धनश्री वर्मा इमोशनल होती हुई दिखी।

Advertisement

आईपीएल 2021 में ये रॉयल चैलेंजर्स का तीसरा मैच था और इस मैच में चहल अपना पहला विकेट हासिल करने में सफल रहे। युजवेंद्र चहल ने इस मुकाबले में कुल दो विकेट लेकर आरसीबी को मैच जीतने में अहम भूमिका निभाई।

Advertisement

युजवेंद्र चहल ने जैसे ही नितिश राणा का विकेट लिया, उनकी पत्नी धनश्री की आंखों में आंसू आ गए और वो आसमान की ओर देखकर भगवान का शुक्रिया अदा करती हुई दिखीं। देखते ही देखते सोशल मीडिया पर धनश्री का ये वीडियो काफी तेज़ी से वायरल हो रहा है।

हरियाणा में जन्में इस स्पिनर का मैदान पर पिछले महीने काफी मुश्किल रहे हैं। इंग्लैंड के खिलाफ चहल का प्रदर्शन काफी निराशाजनक रहा था। उन्होंने तीन टी-20 मैचों में सिर्फ तीन विकेट लिए थे और 9.92 रन प्रति ओवर के हिसाब से रन भी लुटवाए थे।

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार