नई दिल्ली, 10 मार्च | भारतीय लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल धर्मशाला में दक्षिण अफ्रीका के साथ खेले जाने वाले पहले मैच के लिए आयोजनस्थल पर जाते समय मास्क पहने हुए दिखाई दिए। चहल ने मंगलवार को अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक फोटो पोस्ट किया है, जिसमें वह धर्मशाला जाते समय नई दिल्ली हवाईअड्डे पर मास्क पहने हुए दिखाई दे रहे हैं। दुनियाभर में फैले कोरोना वायरस के खतरों को देखते हुए चहल ने यह मास्क पहना है।

Advertisement

दक्षिण अफ्रीका के कोच मार्क बाउचर भारत पहुंचने से पहले ही यह कह चुके हैं कि वे मैच जरूर खेलेंगे, लेकिन खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाएंगे। उन्होंने कहा था कि कोरोनावायरस के डर के कारण उनकी टीम के खिलाड़ी हाथ मिलाने के रिवाज से बचने की कोशिश करेंगे।

Advertisement

इससे पहले इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने भी श्रीलंकाई दौरे पर खिलाड़ियों से हाथ नहीं मिलाने का फैसला किया है।

दक्षिण अफ्रीका को 12 मार्च से भारत दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज खेलनी है। सीरीज का पहला मैच धर्मशाला में होगा। भारत ने धर्मशाला में अब तक चार वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उसने दो जीते और दो हारे हैं। धर्मशाला में तेज पिच है और इससे यहां ज्यादा स्कोर बनने की संभावना है।
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार