21 मार्च, नई दिल्ली (CRICKETNMORE)। भारत के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने बुधवार को हाथी बचाव केंद्र का दौरा किया और देश में जानवरों को बचाने की मुहिम को बढ़ावा दिया। 

Advertisement

क्रिकेटर दिनेश कार्तिक की वाइफ दीपिका हैं बहुत खूबसूरत, देखें PICS

चहल ने माया, फूलकली और लक्ष्मी की कहानियों के बारे में सुना है जो उन 29 हाथियों में शामिल हैं जिन्हें हाथी बचाव केंद्र में रखा गया है। उन्होंने साथ ही इन हाथियों की रखरखाव करने वाले लोगों से भी बात की। 

मीडिया में जारी एक बयान के अनुसार, सर्कस की प्रताड़ित दुनिया से बचाए गए इन हाथियों को अब नई जिंदगी दी गई है। डॉक्टर इनका अच्छे से ख्याल रख रहे हैं और जरूरी इलाज मुहैया करा रहे हैं। 

युजवेंद्र ने कहा, "इस वाल्डलाइफ एसओएस बचाव केंद्र का दौरा कर मैं काफी खुश हूं। इन जानवरों को बचाने में जो मेहनत लगाई जा रही है वो भावुक कर देने वाली है। मैं दोबारा यहां आना चाहूंगा।"

Advertisement

लेखक के बारे में

Vishal Bhagat
Vishal Bhagat - A cricket lover, Vishal is covering cricket for the last 5 years and has worked with the Dainik Bhaskar group in the past. He keeps a sharp eye on the record being made in the cricket world and takes no time to present it to the viewers in the form of articles. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार