Zaheer Khan And Mohit Sharma Picks All Time CSK-MI Combined XI: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 (IPL 2026) का आगाज शनिवार, 28 मार्च से होगा। इस टूर्नामेंट के शुरू होने से पहले भारतीय टीम के दो पूर्व क्रिकेटर जहीर खान (Zaheer Khan) और मोहित शर्मा (Mohit Sharma) ने IPL के इतिहास की दो सर्वश्रेष्ठ टीम चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की ऑल टाइम कंबाइंड XI चुनी है। गौरतलब है कि जहीर खान पांच बार की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस का हिस्सा रह चुके हैं, वहीं मोहित शर्मा ने इतनी ही बार चैंपियन का टाइटल जीतने वाली टीम चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल खेला है।

Advertisement

MI के धाकड़ खिलाड़ियों को चुना ओपनर: जहीर और मोहित ने सबसे पहले अपनी टीम के सलामी बल्लेबाज़ों का चयन किया और मुंबई इंडियंस के दो दिग्गज़ खिलाड़ी सचिन तेंदुलकर और रोहित शर्मा को इस पॉजिशन के लिए चुना। जान लें कि क्रिकेट के भगवान माने जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने आईपीएल में 78 मैचों में 2334 रन बनाए हैं, वहीं हिटमैन रोहित शर्मा के नाम आईपीएल में अब तक 272 मैचों में 7,046 रन दर्ज हैं।

Advertisement

इसके अलावा ये भी जान लीजिए कि जहीर और मोहित की जोड़ी ने अपनी टीम की नंबर तीन की पॉजिशन के लिए मिस्टर आईपीएल सुरेश रैना को चुना है जिन्होंने 205 मैचों में 5,528 रन बनाए। वो आईपीएल में लंबे समय तक चेन्नई सुपर किंग्स का खास हिस्सा रहे। 

सूर्यकुमार यादव नहीं, अंबाती रायडू को मिली जगह: शायद आपको ये जानकार हैरानी हो कि CSK-MI की इस कंबाइंड XI में नंबर-4 की पॉजिशन के लिए मिस्टर 360 सूर्यकुमार यादव को जगह नहीं मिली है। गौरतलब है कि इस पॉजिशन के लिए जहीर और मोहित की जोड़ी ने एक बेहद ही अनुभवी बल्लेबाज़ अंबाती रायडू को चुना है जो कि आईपीएल टूर्नामेंट में सीएसके और एमआई दोनों के लिए के लिए खेल चुके हैं। उन्होंने IPL में 175 मैचों में 3,916 रन बनाए हैं।

बताते चलें कि इस टीम के अगुवाई के लिए भारत के महान कैप्टन महेंद्र सिंह को चुना गया है जिनकी कैप्टेंसी में चेन्नई सुपर किंग्स ने आईपीएल में 5 बार चैंपियन का टाइटल जीता। वो इस टूर्नामेंट में 278 मैचों में 5,439 रन बना चुके हैं।

तीन ऑलराउंडर और तीन गेंदबाज़ भी हैं शामिल: किसी भी टीम को सबसे ज्यादा मजबूती उनके ऑलराउंडर से मिलती हैं जिसे ध्यान में रखकर जहीर और मोहित की जोड़ी ने CSK-MI की कंबाइंड इलेवन में कीरोन पोलार्ड, ड्वेन ब्रावो और रविंद्र जडेजा जैसे हरफनमौला खिलाड़ियों को जगह दी है। इसके अलावा आखिर में उन्होंने दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह और दो तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और लसिथ मलिंगा को अपनी XI में चुना है।

Also Read: LIVE Cricket Score
Advertisement

जहीर खान और मोहित शर्मा द्वारा चुनी गई CSK-MI की कंबाइंड इलेवन: सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा, सुरेश रैना, अंबाती रायडू, कीरोन पोलार्ड, महेंद्र सिंह धोनी (कप्तान), रविंद्र जडेजा, ड्वेन ब्रावो, हरभजन सिंह, जसप्रीत बुमराह, लसिथ मलिंगा।

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार