पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान (Zaheer Khan) ने आईसीसी वर्ल्ड कप 2021 के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम चुनी है। जहीर ने अपनी इस टीम में शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को जगह नहीं दी है। जिन्होंने हाल ही में श्रीलंका दौरे पर भारतीय टीम की कप्तानी की थी। बता दें कि बीसीसीआई को 17 अक्टूबर स 14 नवंबर तक यूएई और ओमान में टी-20 वर्ल्ड कप आयोजन करना है। 

Advertisement

जहीर ने क्रिकबज से बातचीत में अपनी यह टीम चुनी। रोहित शर्मा और केएल राहुल की जोड़ी को ओपनिंग के लिए चुना है। इसके अलावा मिडल ऑर्डर में कप्तान विराट कोहली,सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन और ऋषभ पंत को चुना है। सूर्यकुमार ने श्रीलंका दौरे पर अपनी बल्लेबाजी से काफी प्रभावित किया।  विकेटकीपिंग के लिए पंत और किशन दोनों विकल्प हैं। 

Advertisement

हार्दिक पांड्या और रविंद्र जडेजा टीम में दो प्रमुख ऑलराउंडर हैं। गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, युजवेंद्र चहल और चाहर बंधुओं (दीपक औऱ राहुल) को जगह दी है। इसके अलावा वह तेज गेंदबाजी में टी नटराजन या भुवनेश्वर कुमार में से किसी एक को और स्पिनर में वॉशिंगटन सुंदर औऱ वरुण चक्रवर्ती में से किसी एक को टीम में शामिल करेंगे। 

टी-20 वर्ल्ड कप के लिए जहीर खान द्वारा चुनी गई भारतीय टीम

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली (कप्तान), सूर्यकुमार यादव, ईशान किशन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, दीपक चाहर, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, राहुल चाहर, टी नटराजन/भुवनेश्वर कुमार , वाशिंगटन सुंदर/वरुण चक्रवर्ती

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार