ENG vs IND: भारत और इंग्लैंड के बीच लॉर्ड्स के मैदान पर खेले गए रोमांचक मुकाबले में टीम इंडिया ने मेजबाज इंग्लैंड को 151 रनों से करारी शिकस्त दी थी। टीम इंडिया को मिली इस जीत में तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज का अहम योगदान रहा। सिराज ने टेस्ट मैच में 8 विकेट लिए और टीम की जीत के सूत्रधार बने।

Advertisement

मोहम्मद सिराज के इस प्रदर्शन के बाद पाकिस्तानी खेल पत्रकार जैनब अब्बास (Zainab Abbas) ने उनकी जमकर तारीफ की है। जैनब अब्बास ने अपने वीडियो में सिराज की तरीफों के पुल बांधे हैं। जैनब अब्बास ने कहा, 'मोहम्मद सिराज वर्ल्ड क्लास गेंदबाज बनते जा रहे हैं। जिस तरह से उन्होंने ऑस्ट्रेलिया में विकेट लीं और अब यहां आकर लॉर्ड्स में विकेट लेना। वो स्पेशल हैं।'

Advertisement

जैनब अब्बास ने आगे कहा, 'सिराज क्वीक हैं, दूसरा उनके पास ग्रेट कंट्रोल है और तीसरा वो गेंद को बाहर की तरफ ले जाते हैं और उनकी लाइन-लेंग्थ कमाल है। भारत के पास 10-15 साल पहले ऐसे तेज गेंदबाज नहीं थे लेकिन अब भारत तेज गेंदबाजों की वजह से अलग टीम बन चुकी है।'

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट मैच 25 अगस्त से लीड्स के मैदान पर खेला जाएगा। टीम इंडिया दूसरे टेस्ट मैच को जीतकर सीरीज में 1-0 की बढ़त ले ली है। इंग्लैंड की टीम ने तीसरे टेस्ट मैच से पहले अपनी टीम में डेविड मलान और ओली पोप को शामिल किया है।

लेखक के बारे में

Prabhat Sharma
Prabhat Sharma - A cricket Analyst and Cricket fan. Worked with Jansatta (The Indian Express Group), Times Now Hindi Digital Team, Zee Media in the past. One can reach him at +91 - 8765180685 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार