रेजिस चकाब्वा और इरफान पठान की तूफानी पारियों के दम पर हरारे हरिकेंस ने रविवार (23 जुलाई) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए जिम एफ्रो टी-10 2023 के मुकाबले में डरबन कलंदर्स को 5 विकेट से हरा दिया। डरबन के 126 रन के जवाब में हरारे ने 2 गेंद बाकी रहते हुए 5 विकेट गंवाकर जीत हासिल की।

Advertisement

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए डरबन कलंदर्स ने टिम सेफर्ट के तूफानी अर्धशतक के दम पर निर्धारित 10 ओवर में 3 विकेट के नुकसान पर 126 रन बनाए। सेफर्ट ने 31 गेंदों में 4 चौकों और 6 छक्कों की मदद से नाबाद 71 रन बनाए।

Advertisement

हरारे के लिए मोहम्मद नबी ने 2 विकेट और समित पटेल ने 1 विकेट लिया।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी हरारे की शुरूआत खराब रही और 16 रन के कुल स्कोर तक रॉबिन उथप्पा (1) और कप्तान इयोन मोर्गन (2) आउट हो गए। इसके बाद रेजिस चकाब्वा और इरफान पठान ने मिलकर पारी को संभाला। चकाब्वा ने 22 गेंदों में 3 चौकों और 3 छक्कों की मदद से नाबाद 44 रन बनाए। वहीं पठान ने 14 गेंदों में 37 रन बनाए, जिसमें उन्होंने 2 चौके और 4 छक्के जड़े।

डरबन के लिए मोहम्मद आमिर ने 2 विकेट, ब्रैड एवांस, जॉर्ज लिंडे और तेंदई चतारा ने 1-1 विकेट अपने खाते में डाला।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार