Zimbabwe vs Bangladesh 2nd ODI Match Prediction: जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला गुरुवार, 09 जुलाई को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समय अनुसार दोपहर 01:00 बजे से शुरू होगा।
गौरतलब है कि इस वनडे सीरीज का पिछला मुकाबला भी हरारे के मैदान पर ही खेला गया था जहां मेजबान टीम जिम्बाब्वे ने 141 रन डिफेंड किए और बांग्लादेश को 25 रनों से मात दी। इस मुकाबले में जिम्बाब्वे के कैप्टन रिचर्ड नगारवा (41 गेंदों पर 27 रन और 7.1 ओवर में 31 रन देकर 3 विकेट) और 20 वर्षीय न्यूमैन न्यामहूरी (51 गेंदों पर 33 रन और 6 ओवर में 22 रन देकर 2 विकेट) टीम की जीत के सबसे बड़े हीरो बनकर सामने आए।
ZIM vs BAN 2nd ODI: मैच से जुड़ी जानकारी
दिन - गुरुवार, 09 जुलाई 2025
समय - 01:00 PM IST
वेन्यू - हरारे स्पोर्ट्स क्लब
Harare Sports Club Pitch Report
जिम्बाब्वे और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेला जाएगा जहां वनडे इंटरनेशनल में टॉस जीतने वाली टीम रन चेज़ करना थोड़ा ज्यादा पसंद करती है। गौर करें कि ऐसा करते हुए यहां खेले गए 206 ODI मैचों में से 107 जीते गए हैं। यहां 50 ओवर क्रिकेट में पहली इनिंग का ओसत स्कोर 229 रन रहा है।
ZIM vs BAN ODI Head To Head Record
कुल - 82
जिम्बाब्वे - 31
बांग्लादेश - 51
ZIM vs BAN 2nd ODI : Where to Watch?
इस वनडे सीरीज के सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म FanCode पर भी इन्जॉय कर सकते हो।
ZIM vs BAN 2nd ODI: Player to Watch Out For
जिम्बाब्वे की टीम से ब्रायन बेनेट, रिचर्ड नगारवा और ब्लेसिंग मुज़ारबानी स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर बांग्लादेश टीम की तो नजमुल हुसैन शान्तो, मेहदी हसन मिराज और नाहिद राणा अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।
Zimbabwe vs Bangladesh 2nd ODI Probable Playing XI
Zimbabwe Probable Playing XI: ब्रायन बेनेट, बेन करन, इनोसेंट काइया, क्रेग एर्विन, सिकंदर रजा, वेस्ले मधेवेरे, क्लाइव मदांडे (विकेटीकपर), ब्रैड इवांस, रिचर्ड नगारवा (कप्तान), न्यूमैन न्यामहूरी, ब्लेसिंग मुज़ारबानी।
Bangladesh Probable Playing XI: सौम्य सरकार, तंजिद हसन, नजमुल हुसैन शान्तो, तौहीद हिरदॉय, नुरुल हसन (विकेटकीपर), मोसाद्देक हुसैन, मेहदी हसन मिराज (कप्तान), रिशद हुसैन, तस्कीन अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, नाहिद राणा।
Zimbabwe vs Bangladesh Today's Match Prediction
इस वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में बांग्लादेश की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।
ZIM vs BAN 2nd ODI Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, ZIM vs BAN Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, Zimbabwe vs Bangladesh Match Preview
Also Read: LIVE Cricket Score
Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।