11 फरवरी (CRICKETNMORE)। ब्रेंडन टेलर के शानदार शतक और कप्तान ग्रीम क्रेमर की घातक गेंदबाजी की बदौलत जिम्बाब्वे ने दूसरे वनडे मैच में अफगानिस्तान को 154 रनों से हरा दिया। इसके साथ ही जिम्बाब्वे ने पांच वनडे मैचों की सीरीज 1-1 से बराबर कर ली है।

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जिम्ब्बावे की टीम ने निर्धारित 50 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 333 रन का विशाल स्कोर खड़ा किया। टेलर ने 121 गेंदों में 5 चौकों और 8 छक्कों की बदौलत 125 रन बनाए। वहीं सिकंदर रजा ने 74 गेंदों में 9 चौकों और 4 छक्कों की मदद से 92 रन की पारी खेली।

Advertisement

इसके जवाब में बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 30.1 ओवरों में 179 रनों पर ही ढेर हो गई। अफगानिस्तान के लिए दौलत जादरान ने सबसे ज्यादा नाबाद 47 रन की पारी खेली।

जिम्बाब्वे के लिए कप्तान ग्रीम क्रीमर ने चार, तेंदई चतरा ने तीन, ब्लेसिंग मुजारबानी ने दो और ब्रायन विटोरी ने एक विकेट हासिल किया।

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार