Zimbabwe vs Afghanistan 1st T20I Highlights: ब्रायन बेनेट और रिचर्ड नगारवा के शानदार प्रदर्शन के दम पर जिम्बाब्वे ने हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए पहले टी-20 इंटरनेशनल में अफगानिस्तान को 4 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही मेजबान टीम ने तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। 

Advertisement

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए अफगानिस्तान ने 6 विकेट के नुकसान पर 144 रन बनाए। जिसमें करीम जनत ने 49 गेंदों में 5 चौकों की मदद से 54 रन और मोहम्मद नबी ने 27 गेंदों में 44 रन बनाए, जिसमें 5 चौके और 1 छक्का जड़ा। 

Advertisement

जिम्बाब्वे के लिए नगरवा ने 3 विकेट, ब्लेसिंग मुजरबानी, वेलिंग्टन मसाकाद्जा और ट्रेवर ग्वांडू ने 1-1 विकेट लिया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी जिम्बाब्वे की टीम ने 6 विकेट गवाकर आखिरी गेंद पर जीत हासिल की। ब्रायन बेनेट ने 49 गेंदों में 49 रन, वहीं डायोन मायर्स ने 29 गेंदों में 32 रन की पारी खेली। इसके अलावा कोई और खिलाड़ी खास नहीं कर सका। 

अफगानिस्तान के लिए नवीन उल हक ने 3 विकेट, कप्तान राशिद खान ने 2 विकेट और मोहम्मद नबी ने 1 विकेट हासिल किया। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार (13 दिसंबर) को हरारे में ही खेला जाएगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार