Zimbabwe vs Ireland 3rd ODI Highlights:  बेन कुरेन (Ben Curran) के शानदार शतक के दम पर जिम्बाब्वे ने 18 फरवरी (मंगलवार) को हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए तीसरे और आखिरी वनडे में आयरलैंड को 9 विकेट से हरा दिया। इसके साथ ही जिम्बाब्वे ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।

Advertisement

पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद आयरलैंड की टीम निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट गवाकर 240 रन ही बना सकी। जिसमें एंड्रयू बालबर्नी ने 99 गेंदों में 64 रन,लॉरकन टकर ने 54 गेंदों में 61 रन और हैरी टैक्टर ने 84 गेंदों में 51 रन की पारी खेली। 

Advertisement

जिम्बाब्वे के लिए रिचर्ड नगरवा औऱ ट्रैवर ग्वांडू ने 2-2 विकेट, ब्लेसिंग मुजरबानी और वेलिंग्टन मसाकाद्जा ने 1-1 विकेट हासिल किया। 

लक्ष्य का पीछा करने उतरी मेजबान टीम ने 39.4 ओवर में 1 विकेट गवाकर ही जीत हासिल कर ली। कुरेन ने अपने करियर का पहला शतक जड़ते हुए 130 गेंदों में नाबाद 118 रन बनाए, जिसमें 14 चौके जड़े। इस विजयी शतक के लिए कुरेन को प्लेयर ऑफ द मैच भी चुना गया। इसके अलावा कप्तान क्रैग एर्विन ने 59 गेंदों में नाबाद 69 रन औऱ ब्रायन बैनेट ने 48 रन की पारी खेली। 

आयरलैंड के लिए एकमात्र विकेट ग्राहम ह्यूम ने लिया। 

Also Read: Funding To Save Test Cricket

Advertisement

बता दें कि अब जिम्बाब्वे औऱ आयरलैंड के बीच तीन टी-20 इंटरनेशनल मैचों की सीरीज खेली जाएगी, जिसका आगाज 22 फरवरी से होगा। 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार