SL vs ZIM: श्रीलंका और जिम्बाब्वे के बीच खेली जा रही तीन मैचों की वनडे सीरीज का दूसरा मैच जिम्बाब्वे की टीम ने 22 रनों से जीतकर अपने नाम किया है। इस जीत के साथ ही अब सीरीज 1-1 की बराबरी पर पहुंच चुकी है।

Advertisement

जिम्बाब्वे की टीम ने पल्लेकेले में खेले गए दूसरे वनडे में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। जिसके बाद टीम ने निर्धारित ओवरों में 8 विकेटो के नुकसान पर 302 रनों का पहाड़ जैसा स्कोर बनाया था। जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान क्रेग एरविन ने बनाए उन्होंने 98 बॉल का सामना करते हुए 91 रनों की शानदार पारी खेली। अपनी पारी के दौरान उन्होंने 10 चौके लगाए। कप्तान के अलावा सिंकदा राज़ा ने(56), रेजिस चकाब्वा(47) और सीन विलियम्स(48) ने महत्वपूर्ण पारी खेली।

Advertisement

श्रीलंका की टीम के लिए इस दौरान जेफरी वेंडरसे ने 51 रन खर्चते हुए तीन खिलाड़ियों को पेवेलियन का रास्ता दिखाया। वहीं नुवन प्रदीप ने 10 ओवरों में 74 रन खर्चे और 2 विकेट चटकाए। महेश दीक्षाना और चमिका करूणारत्ने ने एक-एक खिलाड़ियों को आउट किया।

जीत दर्ज करने के लिए 303 रनों के लक्ष्य को हासिल करने उतरी श्रीलंकाई टीम की शुरूआत अच्छी नहीं रही और टीम के दोनों सलामी बल्लेबाज निशांका(16) और कुशल मेंडिस(7) सिर्फ 25 रनों पर ही पेवेलियन वापस लौट गए। इसके बाद भी श्रीलंकाई टीम को लगातार ही झटके लगे और चंडिमल(2) और असलांका(23) भी टीम को 63 के स्कोर तक पहुचाते-पहुचाते आउट हो गए। इस बीच कुशल मेंडिस टीम के लिए एक छोर पर जमे रहे और उन्होंने पारी के दौरान 82 गेंदों पर चार चौकों की मदद से 57 रनों की झुझारू पारी खेली। इसके बाद दसुन शनाका ने टीम के लिए 102 रनों की शानदारी पारी खेली जिसमें उन्होंने सात चौके और चार छक्के लगाए। लेकिन उनकी इस शानदारी पारी के बावजूद श्रीलंकाई टीम जिम्बाब्वे के लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई।

जिम्बाब्वे के लिए सबसे ज्यादा तीन-तीन विकेट तेंडई चतारा वेस्ले मधेवी ने हासिल किए।

Advertisement

लेखक के बारे में

Nishant Rawat
Nishant Rawat - A cricket Analyst and Cricket fan who is covering cricket for the last 2 years. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews. One can reach him at +91 - 8826184472 Read More
ताजा क्रिकेट समाचार