तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी और विक्टर नियोची की शानदार गेंदबाजी की बदौलत जिम्बाब्वे ने यहां शेख जाएद स्टेडियम में खेले गए जा रहे पहले टेस्ट मैच के पहले दिन अफगानिस्तान को उसकी पहली पारी में 131 रन पर समेट दिया।

Advertisement

जिम्बाब्वे ने इसके जवाब में दिन का खेल समाप्त होने तक पांच विकेट पर 133 रन बना लिए हैं और उसके अब तक दो रन की बढ़त हासिल हुई है जबकि उसके पास अभी पांच विकेट शेष हैं। स्टंप्स के समय कप्तान सीन विलियम्स 78 गेंदों पर पांच चौकों की बदौलत 54 और रेयाल बुर्ल 20 गेंदों पर आठ रन बनाकर नाबाद हैं।

Advertisement

उनके अलावा सिकंदर रजा ने 62 गेंदों पर पांच चौके के सहारे 43, प्रिंस मेसवुरे ने 15 और तेरीसाइ मसकांदा ने सात रन बनाए। अफगानिस्तान के लिए आमिर हमजा ने अब तक चार और यामिन अहमजाई ने एक विकेट लिए हैं।

इससे पहले, पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम 131 रन पर आलआउट हो गई। टीम के लिए अफसार जजई ने सर्वाधिक 37, इब्राहिम जादरान ने 31, आमिर हमजा ने नाबाद 16, कप्तान असगर अफगान ने 13 और मुनीर अहमद ने 12 रन बनाए।

जिम्बाब्वे की ओर से तेज गेंदबाज ब्लेसिंग मुजरबानी ने चार और विक्टर नियोची ने तीन विकेट चटकाए। उनके अलावा तिरिपानो, कप्तान विलियम्स और सिकंदर रजा को एक-एक विकेट मिले।

लेखक के बारे में

IANS News
IANS is one of the largest independent private Indian news agency in India. Founded in the year 1986 by Indian American publisher Gopal Raju as the "India Abroad News Service" and later renamed. Their main offices are located in Noida, Uttar Pradesh. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार