दुबई, 14 अक्टूबर | जिम्बाब्वे और नेपाल की अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) की सदस्यता को सोमवार को बहाल कर दिया गया है। आईसीसी ने सोमवार को एक बयान जारी कर इस बात की जानकारी दी। जिम्बाब्वे को जुलाई 2019 में आईसीसी की सदस्यता से वंचित कर दिया गया था।

Advertisement

आईसीसी ने अपने बयान में कहा है कि यहां आईसीसी चेयरमैन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिम्बाब्वे क्रिकेट चेयरमैन तावेंग्वा मुखुहलानी और जिम्बाब्वे की खेल मंत्री कस्र्टी कोवेंट्री और स्पोटर्स एंड रिक्रिएशन कमिशन के चेयरमैन जेराल्ड एमलोटश्वा के साथ हुई बैठक के बाद जिम्बाब्वे को वापस आईसीसी की सदस्यता प्रदान की गई है।

Advertisement

आईसीसी चेयरमैन शशांक मनोहर ने कहा, "मैं जिम्बाब्वे के खेल मंत्री का उनके समर्थन के लिए शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने जिम्बाब्वे क्रिकेट की बहाली में अहम योगदान दिया। उनकी जिम्बाब्वे में खेल के प्रति काम करने की ललक साफ देखी जा सकती थी और वह आईसीसी बोर्ड द्वारा रखी गई शर्तो पर पूरी तरह की राजी हो गई थीं। जिम्बाब्वे क्रिकेट की फंडिंग को जारी रखा जाएगा।"

जिम्बाब्वे अब अगले साल जनवरी में होने वाले आईसीसी अंडर-19 विश्व कप में हिस्सा लेगी। साथ ही आईसीसी सुपर लीग-2020 में भी खेलेगी।

मनोहर ने साथ ही नेपाल के बारे में कहा, "जिम्बाब्वे ने जो प्रगति की है उसे देखने के बाद नेपाल क्रिकेट संघ अब एक प्लान तैयार करेगा जो एसोशिएट मेम्बरशिप के मुताबिक होगा जिसमें नियंत्रित फंडिंग भी होगी।"
 

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
An ardent cricket fan, Saurabh is covering cricket for last 12 years. He has started his professional journey with the Hindi publication, Navbharat Times (Times of India Group). Later on, he moved to TV (Sadhna News). In 2014, he joined Cricketnmore. Currently, he is serving as the editor of cricketnmore.com. His grasp on cricket statistics and ability to find an interesting angle in a news story make him a perfect fit for the online publishing business. He is also acting as a show producer for our ongoing video series - Cricket Tales, Cricket Flashback, & Cricket Trivia Read More
ताजा क्रिकेट समाचार