टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच में ही जिम्बाब्वे को एक तगड़ा झटका लग चुका है। टीम के स्टार खिलाड़ी ब्रेंडन टेलर चोट के चलते टी-20 वर्ल्ड कप 2026 से बाहर हो गए हैं। टेलर को ओमान के खिलाफ मैच में चोट लग गई थी जिसके बाद ना सिर्फ उन्हें ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच से बल्कि पूरे टूर्नामेंट से बाहर होना पड़ा है। गौरतलब है कि टेलर अकेले ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने 2007 टी-20 वर्ल्ड कप और 2026 वर्ल्ड कप में खेला है।

Advertisement

जिम्बाब्वे ने अभी तक टेलर की रिप्लेसमेंट का ऐलान नहीं किया है ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि कौन सा खिलाड़ी उन्हें रिप्लेस करता है। इस टी-20 वर्ल्ड कप में टेलर ने वापसी करते हुए सिर्फ एक मैच (ओमान के खिलाफ) खेला था लेकिन वो उस मैच में 30 रन बनाकर रिटायर्ड हर्ट हो गए थे और उसके बाद उनकी ये चोट इतनी गंभीर निकली कि उन्हें टी-20 वर्ल्ड कप से बाहर होना पड़ गया।

Advertisement

वहीं, अगर ऑस्ट्रेलिया औऱ जिम्बाब्वे के बीच चल रहे मैच की बात करें तो ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ट्रैविस हेड ने शुक्रवार (13 फरवरी) को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। दोनों ही टीमों ने अपने पहले मुकाबलों में जीत दर्ज की है ऐसे में ये देखना दिलचस्प होगा कि इस मैच में बाज़ी मार कर कौन सी टीम सुपर-8 की राह आसान करती है।

इस मैच के लिए दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है।

जिम्बाब्वे (प्लेइंग XI): ब्रायन बेनेट, तदिवानाशे मारुमानी (विकेट कीपर), डियोन मायर्स, सिकंदर रजा (कप्तान), रयान बर्ल, टोनी मुनयोंगा, ताशिंगा मुसेकीवा, ब्रैड इवांस, वेलिंगटन मसाकाद्जा, ग्रीम क्रेमर, ब्लेसिंग मुजराबानी।

Also Read: LIVE Cricket Score

ऑस्ट्रेलिया (प्लेइंग XI): ट्रैविस हेड (कप्तान), जोश इंग्लिस (विकेट कीपर), कैमरन ग्रीन, मैट रेनशॉ, ग्लेन मैक्सवेल, टिम डेविड, मार्कस स्टोइनिस, बेन ड्वारशुइस, नाथन एलिस, एडम जाम्पा, मैथ्यू कुहनेमन।

Advertisement

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार