Zimbabwe vs South Africa 1st Test Day 2 Highlights: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ बुलावायो के क्वींस स्पोर्ट्स क्लब में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में 1 विकेट के नुकसान पर 49 रन बना लिए। इसके साथ ही साउथ अफ्रीका ने 216 रन की बढ़त बना ली है।

Advertisement

दूसरी पारी में साउथ अफ्रीका की शुरूआत खराब रही और 1 रन के कुल स्कोर पर मैथ्यू ब्रीट्ज़के आउट होकर पवेलियन लौट गए। उन्हें तनाका चिवंगा ने अपना शिकार बनाया। टोनी डी जॉर्जी 22 रन और वियान मुल्डर 25 रन बनाकर नाबाद पवेलियन लौटे। 

Advertisement

दूसरे दिन जिम्बाब्वे की टीम पहली पारी में 251 रनों पर सिमट गई और मेहमान टीम ने 167 रनों की बड़ी बढ़त हासिल की। मेजबान के लिए टॉप स्कोरर रहे सीन विलियम्स ने 164 गेंदों में 137 रन की शानदार पारी खेली। 

साउथ अफ्रीका के लिए वियान मुल्डर ने सबसे ज्यादा 4 विकेट हासिल किए। इसके अलावा डेब्यू मैच खेल रहे कोडी यूसुफ ने 3 विकेट और केशव महाराज ने 3 विकेट अपने खाते में डाले। बता दें कि इस दौरान महाराज ने खास रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया और साउथ अफ्रीका के लिए 200 टेस्ट विकेट लेने वाले पहले स्पिनर बने।

Also Read: LIVE Cricket Score

गौरतलब है कि इस मुकाबले में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए साउथ अफ्रीका ने 9 विकेट के नुकसान पर 418 रन बनाकर पारी घोषित कर दी। जिसमें लुआन ड्रे प्रीटोरियस ने 153 रन, कॉर्बिन बॉश ने नाबाद 100 रन और डेवाल्ड ब्रेविस ने 51 रन की पारी खेली।

Advertisement

लेखक के बारे में

Saurabh Sharma
Saurabh Sharma is the Editorial Head of Cricketnmore Hindi and a passionate cricket journalist with over 14 years of experience in sports media. He began his journalism career with Navbharat Times, part of the Times of India Group, before moving to television media with Sadhna News. In 2014, he joined Cricketnmore and currently serves as the editor of the platform.
Known for his deep understanding of cricket statistics and unique storytelling approach, Saurabh specializes in cricket news, match analysis, records, and feature stories. Along with editorial responsibilities, he also works as a show producer for popular cricket video series such as Cricket Tales, Cricket Flashback, and Cricket Trivia. Read More
ताजा क्रिकेट समाचार