रोहित शर्मा इस समय दुनिया के सबसे लोकप्रिय क्रिकेटरों में से एक हैं। हिटमैन के नाम से मशहूर ये धाकड़ ओपनर सीमित ओवरों की भारतीय टीम का उप-कप्तान है। रोहित क्रिकेट इतिहास में तीन एकदिवसीय दोहरे शतक लगाने वाले एकमात्र खिलाड़ी हैं। 34 वर्षीय इस खिलाड़ी के पास एकदिवसीय मैचों में सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर का रिकॉर्ड है, जबकि वह पांच बार आईपीएल ट्रॉफी जीतने वाले एकमात्र कप्तान हैं।

Advertisement

रोहित ने अपने अंतर्राष्ट्रीय करियर की शुरुआत सबसे पहले वनडे फॉर्मैट खेलकर की थी। उन्होंने 23 जून, 2007 को बेलफास्ट में आयरलैंड के खिलाफ अपना एकदिवसीय पदार्पण किया था। उसके बाद से जुलाई 2021 तक, रोहित ने अब तक 227 एकदिवसीय मैचों में 48.96 की औसत से 9,000 से अधिक रन बना लिए हैं।

Advertisement

लेकिन क्या आप लोग जानते हैं कि कई ऐसे क्रिकेटर रहे हैं जिन्होंने रोहित के बाद भारत के लिए वनडे डेब्यू किया लेकिन वो अब संन्यास ले चुके हैं मगर रोहित शर्मा अभी भी भारतीय टीम की रीढ़ की हड्डी बने हुए हैं। आइए जानते हैं कि वो कौन से 10 क्रिकेटर हैं जिन्होंने वनडे डेब्यू तो रोहित के बाद किया लेकिन अब रिटायर हो चुके हैं।

1. प्रवीण कुमार -  (वनडे डेब्यू- 18 नवंबर 2007)

2. युसूफ पठान- (वनडे डेब्यू- 10 जून 2008)

3. मनप्रीत गोनी- (वनडे डेब्यू- एशिया कप 2008)

Advertisement

4. प्रज्ञान ओझा- (वनडे डेब्यू- एशिया कप 2008)

5. सुब्रमण्यम बद्रीनाथ- (वनडे डेब्यू- अगस्त 2008)

6. अभिषेक नायर- (वनडे डेब्यू- 2009)

Advertisement

7. सुदीप त्यागी- (वनडे डेब्यू- दिसंबर 2009)

8. विनय कुमार- (वनडे डेब्यू- मई 2010)

9. अशोक डिंडा- (वनडे डेब्यू- मई 2010)

Advertisement

10. नमन ओझा- (वनडे डेब्यू- जून 2010)

लेखक के बारे में

Shubham Yadav
Shubham Yadav - A cricket Analyst and fan, Shubham has played cricket for the state team and He is covering cricket for the last 5 years and has worked with Various News Channels in the past. His analytical skills and stats are bang on and they reflect very well in match previews and article reviews Read More
ताजा क्रिकेट समाचार